Bihar Board 10th Result 2025 BSEB has broken its own record by releasing matric result today 29th March Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, बिहार बोर्ड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Board 10th Result 2025 BSEB has broken its own record by releasing matric result today 29th March

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, बिहार बोर्ड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

  • BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड ने आज 29 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा करके बिहार बोर्ड अपना ही पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष, बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च 2024 को जारी किया था।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 12:51 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, बिहार बोर्ड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Bihar 10th result 2025: बिहार बोर्ड आज 29 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा करके बिहार बोर्ड अपना ही पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष, बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च 2024 को जारी किया था। इसके साथ ही बिहार बोर्ड लगातार 7 वर्षों से सबसे पहले बिहार 10th रिजल्ट जारी कर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 2023 में भी रिजल्ट को 31 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में भी 31 मार्च को ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 2021 में रिजल्ट 5 अप्रैल के दिन जारी किया गया था।

जिन अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।

Bihar 10th result 2025: बिहार 10th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन करीब 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के लिए किया गया था। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।