Bihar Board 12th Result: तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉप, यहां देखें साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट
- BSEB inter top 5 list: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। यहां देखें स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट

Bihar Board Inter Result Toppers List: बिहार बोर्ड 12वीं या इंटर रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड 12वीं के साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। खास बात यह है कि टॉप-5 लिस्ट में लड़कों की तुलना में लड़कियां का दबदबा है। आर्ट्स में अंकिता कुमारी और साकिब ने टॉप किया है। दोनों को 94.6 प्रतिशत व 473 अंक मिले हैं। जबकि कॉमर्स में रौशनी कुमारी ने 95 प्रतिशत और 475 अंक हासिल किए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रिया को 484 अंक व 96.8 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं।
किस स्ट्रीम में कितनी टॉपर लड़कियां- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साइंस स्ट्रीम में 9 लड़कियां व 4 लड़के शामिल हैं। कॉमर्स में 6 लड़कियों ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है और टॉपर लिस्ट में सिर्फ 1 लड़का शामिल है। साइंस में तीन लड़कियों और 5 लड़के ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है।
कैसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट- बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 86.5 है। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं
यहां देखें इस साल की टॉपर लिस्ट-
इंटर आर्ट्स टॉप-5 टॉपर- अंकिता कुमारी राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली 473 94.61
शाकिब शाह +2 उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर 473 94.61
अनुष्का कुमारी आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर 471 94.22
रोकैया फातिमा बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय 471 94.22
आरती कुमारी गांधी स्मारक सीनियर एसईसी. +2 एस.सी.एच. कोपा, सारण 470 94.3
सानिया कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर 470 94.3
अंकित कुमार +2 ज्ञान भारती उच्च विद्यालय जगलालनगर, गया 470 94.3
अंशू रानी मु.ज. कॉलेज, साइन, मसौढ़ी, पटना 469 93.84
चंद्रमणि लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल, मुजफ्फरपुर 468 93.65
रिशु कुमार डी.सी.इंटर कॉलेज, एस.बख्तियारपुर, सहरसा 468 93.65
संजना कुमारी उत्क्रमित एचएस अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर 468 93.65
तनु कुमारी उच्च विद्यालय, भेलवा मंडल, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण 468 93.65
अर्चना मिश्रा जिला स्कूल, गया 468 93.65
बिहार बोर्ड कॉमर्स टॉपर लिस्ट-
रौशनी कुमारी, जे.एल.कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली को 475 अंक मिले। 95 प्रतिशत
खुशी महिला मनोज कुमार मिश्रा एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद को 473 अंक मिले। 94.6 प्रतिशत।
सृष्टि कुमारी, पंजियार आर.के.कॉलेज,मधुबनी को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।
निशांत राज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया, लौरिया को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।
निधि शर्मा, फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।
अदिति सोनकर, एस.पी.जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।
अंशू कुमारी, एच.डी.जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर को 469 अंक मिले। 93.8 प्रतिशत।
बिहार बोर्ड साइंस टॉपर लिस्ट-
प्रिया जायसवाल सरकारी. राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण को 484 अंक मिले, 96.8 प्रतिशत
आकाश कुमार, सरकारी. एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी अरवल को 480 अंक मिले, 96 प्रतिशत
रवि कुमार पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना को 478 अंक मिले। 95.6 प्रतिशत
अनुप्रिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत
प्रशांत कुमार ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत
अतुल कुमार एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत
अंकित कुमार जी.डी.कॉलेज,बेगूसराय को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत
वर्षा रानी श्यामा उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटोतर, बी.कोठी को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत