Bihar Board 12th Science Results 2025 intermediate results Bihar Board 12th Science Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा साइंस में 89.59 प्रतिशत पास, टॉप-5, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Board 12th Science Results 2025 intermediate results

Bihar Board 12th Science Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा साइंस में 89.59 प्रतिशत पास, टॉप-5

  • Bihar Board 12th Science Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 86.5 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास कर ली है। साइंस में 89.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 25 March 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 12th Science Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा साइंस में 89.59 प्रतिशत पास, टॉप-5

Bihar Board 12th Science Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ चुका है। 86.5 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास कर ली है। साइंस के रिजल्ट की बात करें तो इस साल 89.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी देख सकते हैं। बीएसईबी इंटर की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2025) पर एक साथ आ चुका है।

12वीं में 86.5 फीसदी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साल 2024 में कुल 87.21 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बाजी मारी थी। वहीं, साइंस में 87.7 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

टॉप-5 पर एक नजर

प्रिया जयसवाल, राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण को 484 अंक मिले। 96.8 प्रतिशत।

आकाश कुमार, एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी अरवल को 480 अंक मिले। 96 प्रतिशत।

रवि कुमार, पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना को 478 अंक मिले। 95.6 प्रतिशत।

अनुप्रिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत।

प्रशांत कुमार, ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत।

अतुल कुमार मौर्य, एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत।

अंकित कुमार,झा जी.डी.कॉलेज, बेगुसराय को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत।

ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर से करें चेक

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 1 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा (बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा) आयोजित करता है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1289601 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 158189 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। देशभर में बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट दे रहा है।