Bihar Home Guard Vacancy : 15000 बिहार होमगार्ड भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, लिखित परीक्षा नहीं, आवेदन कल से
- Bihar Home Guard Notification 2025: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन 27 मार्च से 16 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।

Bihar Home Guard Notification 2025: बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा कल 27 मार्च से www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है। महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार ने 37 जिलों (अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर) के यह भर्ती निकाली गई है। कुल रिक्तियों में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण के 5094 पद भी शामिल हैं। कुल 15000 वैकेंसी में 6006 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बिहार होमगार्ड की इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन फिजिकल टेस्ट से होगा। मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में हासिल किए गए अंकों से बनेगी।
बिहार होमगार्ड भर्ती की 10 खास बातें
1. इस भर्ती के लिए बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
2. अपने जिले पर ही करें आवेदन
बिहार होमगार्ड भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। आप जिस जिले के निवासी है, उस जिले की वैकेंसी पर एप्लाई कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक जिले के लिए आवेदन करेगा, उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
3. योग्यता
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 1 जनवरी 2025 तक हासिल कर ली हो।
4. आयु सीमा - सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।
5. किस जिले में कितने पद
जिला का नाम व वैकेंसी
पटना 1479
नालंदा 812
भोजपुर 511
रोहतास 559
बक्सर 312
कैमूर/भभुआ 241
गया 909
नवादा 361
जहानाबाज 317
औरंगाबाद 217
मुजफ्फरनगर 296
सीतामढी 439
शिवहरी 78
छपरा 690
सिवान 231
गोपालगंज 395
मोतिहारी 474
बेतिया 311
दरभंगा 741
समस्तीपुर 731
मधुबनी 607
पूर्णियां 280
कटिहार 484
अररिया 122
किशनगंज 280
सहरसा 74
सुपौल 144
मधेपुरा 193
भागलपुर 666
बॉका 294
नवगछिया 0
मुंगेर 171
जमुई 257
लखीसराय 123
शेखपुरा 192
खगड़िया 111
बेगूसराय 422
कुल 15000
6. कद काठी कितनी हो
लंबाई कितनी हो
पुरुष - 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)।
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए - 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)।
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी - 153 सेमी।
सीना कितना हो
पुरुष - बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी)
पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए - 30 इंच (76 सेमी)
7. इस भर्ती में चयन शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा से होगा। लिखित परीक्षा नहीं होगी। शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी। इसी में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट बनेगी।
8. फिजिकल टेस्ट में सबसे पहले दौड़ होगी। पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा। जो दौड़ में सफल होगा उसी के ऊंचाई व सीने की माप होगी। ऊंचाई व सीने की माप संबंधी मापदंडों में सफल होने पर ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक में भाग लेना होगा।
9. ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक की प्रतियोगिता में जो जितना अच्छा करेगा, उसे उतने मार्क्स मिलेंगे। यहां देखें कितने कितने अंक

9. अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा। इसके बाद भी टाई होता है तो उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा। इसके बाद भी टाई कायम है तो 12वीं के अंक देखें जाएंगे। अंत में नाम के देवनागिरी लिपी की वर्णमाला देखी जाएगी।
एससी व एसटी व सभी वर्गों की महिलाएं - 100 रुपये