Bihar police constable 21391 result declared on csbc.bihar.gov.in check here from direct link Bihar Police Result: 21391 बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar police constable 21391 result declared on csbc.bihar.gov.in check here from direct link

Bihar Police Result: 21391 बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar police constable 21391 result: बिहार पुलिस में 21391 सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट पीडीएफ चेक कर सकते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Police Result: 21391 बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar police constable result: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 21391 सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शुक्रवार को पर्षद ने इससे संबंधित रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस परीक्षा में 10205 पुरुष, 11,178 महिलाएं और आठ ट्रांसजेंडर का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 30 गृह रक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं। चयनित सिपाहियों को एक जून से तीन जून तक अपने-अपने नियुक्ति प्राधिकार में योगदान करना होगा।

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 17,87,720 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 11,95,101 में अगस्त 2024 में आयोजित छह चरणों में लिखित परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर 1,07,079 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिसमें कुल 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से कुल 53,960 पुरुष, 32,569 महिलाएं व 10 ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे।

यहां देखें रिजल्ट पीडीएफ

पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 19838 सिपाहियों की बहाली की चल रही प्रक्रिया में कुल 17 लाख आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों का रिव्यू किया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।