BPSC Block Horticulture Officer Result 2025 out at bpsc.bihar.gov.in here direct download link BPSC BHO Result 2025 OUT: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC Block Horticulture Officer Result 2025 out at bpsc.bihar.gov.in here direct download link

BPSC BHO Result 2025 OUT: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, Direct Link

  • BPSC BHO Result 2025: बीपीएससी ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
BPSC BHO Result 2025 OUT: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, Direct Link

BPSC Block Horticulture Officer Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज 6 मार्च 2025 को ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। बीपीएससी ने कुल 315 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 318 उम्मीदवारों की आयोग में नियुक्ति होने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

BPSC Block Horticulture Officer Result 2025: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

4. अब आप अपने नाम और रोल नंबर को चेक कीजिए।

5. इसके बाद आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

बीपीएससी कैटेगरी वाइज फाइनल एग्जाम कटऑफ मार्क्स/वेटेज -

जनरल- 51.68

जनरल (महिला)- 51.68

ईडब्ल्यूएस- 49.64

ईडब्ल्यूएस (महिला)- 49.64

एससी- 40.91

एससी (महिला)- 40.77

एसटी- 42.55

एसटी (महिला)- 42.55

ईबीसी - 47.59

ईबीसी (महिला)- 47.73

बीसी- 50.05

बीसी (महिला)- 50.05

बीसीएल- 48.95

बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 लिखित परीक्षा का रिजल्ट 18 नवंबर 2024 को घोषित किया गया था, जिसमें 839 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 21 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2025 तक किया गया था। जिसमें कुल 709 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 11 उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सिद्ध नहीं करने के कारण संयुक्त मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद 698 उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।