CSIR NET Admit Card 2025 OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link
- CSIR UGC NET Admit Card 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी csirnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Pdf Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 25 फरवरी 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Admit Card 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए CSIR UGC NET Admit Card 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
CSIR UGC NET Admit Card 2025 Link
एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर 2024 परीक्षा 28 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा का समापन 2 मार्च 2025 को होगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर परीक्षा शेड्यूल 2025-
28 फरवरी 2025- मैथमेटिकल साइंस (सुबह9 बजे से दोपहर 12 बजे)
28 फरवरी 2025- अर्थ, एटमोस्फेरिक, ओशियन और प्लैनेटरी साइंस (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे)
28 फरवरी 2025- केमिकल साइंस (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे)
1 मार्च 2025- लाइफ साइंस (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे)
1 मार्च 2025- लाइफ साइंस (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे)
2 मार्च 2025- फिजिकल साइंस (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे)