HPBOSE Class 12 Revised Result 2025 released at hpbose.org pass percentage increased to 88.64 percent HPBOSE Class 12 Result 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिवाइज्ड रिजल्ट 2025 जारी, पास प्रतिशत बढ़कर हुआ 88.64%, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HPBOSE Class 12 Revised Result 2025 released at hpbose.org pass percentage increased to 88.64 percent

HPBOSE Class 12 Result 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिवाइज्ड रिजल्ट 2025 जारी, पास प्रतिशत बढ़कर हुआ 88.64%

HPBOSE Class 12 Revised Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिवाइज्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
HPBOSE Class 12 Result 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिवाइज्ड रिजल्ट 2025 जारी, पास प्रतिशत बढ़कर हुआ 88.64%

HPBOSE Class 12 Revised Exam Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिवाइज्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत अब 83.16% से बढ़कर 88.64% हो गया है। रिवाइज्ड रिजल्ट में 5724 अतिरिक्त छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

पहले हिमाचल बोर्ड 12वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या 71,591 थीं जो अब बढ़कर 76,315 हो गई है।

HP Board 12th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025-

ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। उनका कुल प्रतिशत 96.4 फीसदी बना है। वहीं ऊना की शगुन 487 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इन्होंने साइंस स्ट्रीम से बोर्ड परीक्षा दी थी। वहीं, कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स में 483 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है और कांगड़ा जिले की ही पायल शर्मा ने 482 अंकों के साथ कॉमर्स में फर्स्ट रैंक हासिल की है।हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था। टॉप-10 में 75 स्टूडेंट हैं। इनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के है।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।