HSSC CET 2025 : हरियाणा सीईटी आवेदन की आज अंतिम तिथि, एक दिन में आए 1.62 लाख फॉर्म
HSSC CET 2025 : हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन की आज 12 जून अंतिम तिथि है। अंतिम दिनों में रोजाना लाख से ऊपर फॉर्म जमा हो रहे हैं।

HSSC CET 2025 : हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन की आज 12 जून अंतिम तिथि है। हरियाणा सीईटी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) करा रहा है। अंतिम दिनों में रोजाना लाख से ऊपर फॉर्म जमा हो रहे हैं। 10 जून को 1 लाख 8 हजार 13 अभ्यर्थियों ने सीईटी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। 11 जून को 1 लाख 62 हजार 472 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 12 जून को रात 12.00 12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए हैं।
हरियाणा में CET के नाम से फर्जी सोशल मीडिया पेज
सीईटी के लिए फर्जी पोर्टल के बाद अब साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही इन पेजों पर अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है।
जिन उम्मीदवारों ने 05 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित सीईटी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे या पंजीकरण कराया था, उन्हें सीईटी 2022 के लिए इस्तेमाल की गई उसी सीईटी पंजीकरण संख्या का उपयोग करना होगा। नए आवेदक को एक पंजीकरण संख्या आवंटित की जाएगी जो भविष्य के सभी उद्देश्यों के लिए आईडी होगी। सी.ई.टी. की लिखित परीक्षा चाहे जितनी बार दी जा सकती है। इसमें बैठने के लिए अवसरों की कोई पाबंदी नहीं है।
इस बार सीईटी कई बदलावों के साथ होगा। यह 3 साल के लिए मान्य होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अब तक चार गुना बुलाए जाते थे। इसके साथ ही अभी तक सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 नंबर नहीं मिलेंगे। हरियाणा पुलिस, जेल विभाग और होमगार्ड की भर्ती भी CET के तहत होगी।
सीईटी फॉर्मेट आने के बाद से सिर्फ एक बार ही सीईटी परीक्षा साल 2022 में आयोजित हुई है। वहीं अब दूसरी बार सीईटी 2025 में आयोजित हो रही है। यानी तीन साल बाद यह परीक्षा हो रही है। प्रदेश में ग्रुप सी और डी में भर्ती सीईटी जरिए होती है।
योग्यता
ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी में उपस्थित होने की पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2/समकक्ष होगी।
इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा।
आयु सीमा - 18 से 42 वर्ष। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
परीक्षा का पैटर्न:-
i. बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की कुल संख्या: 100
ii. कुल अंक: 100
iii. परीक्षा की अवधि-1 घंटा 45 मिनट
3.3. न्यूनतम अर्हक अंक: -सामान्य श्रेणी: 50%
आरक्षित श्रेणी : 40%
आवेदन फीस
जनरल- 500 रुपये
एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये