indian army recruitment : Defence Ministry Denies Move To Reduce Physical test Criteria Army Candidates joinindianarmy Indian Army Recruitment : क्या इंडियन आर्मी भर्ती में आसान होगा फिजिकल टेस्ट, सरकार ने दिया जवाब, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़indian army recruitment : Defence Ministry Denies Move To Reduce Physical test Criteria Army Candidates joinindianarmy

Indian Army Recruitment : क्या इंडियन आर्मी भर्ती में आसान होगा फिजिकल टेस्ट, सरकार ने दिया जवाब

  • Indian Army Recruitment 2025: रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा है कि इंडियन आर्मी की भर्ती में फिजिकल टेस्ट के नियमों को आसान बनाने का कोई विचार नहीं है। ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
Indian Army Recruitment : क्या इंडियन आर्मी भर्ती में आसान होगा फिजिकल टेस्ट, सरकार ने दिया जवाब

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि इंडियन आर्मी की भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा के मापदंडों को घटाने का कोई विचार है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है।'द्रमुक सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने यह सवाल किया था कि क्या सरकार भारतीय सेना में भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा मापदंडों को घटाने का प्रस्ताव कर रही है।

जानें वर्तमान में आर्मी अग्निवीर भर्ती के क्या हैं नियम

फिजिकल टेस्ट

ग्रुप 1

- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 1

- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 3

- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

आपको बता दें कि इस वर्ष की अग्निवीर भर्ती में बदलाव किया गया है, जिससे कि तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए काबिल अभ्यर्थी बाहर न हो सकें। पूर्व में ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होती थी। ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होती थी। इस समय सीमा के बाद रेस पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ता था। 5.30 मिनट की कैटेगरी वाले युवाओं को जनरल ड्यूटी के लिए रखा जाता था। 5.45 मिनट में रेस पूरा करने वालों को अन्य पदों के लिए रखा जाता था। अब इसमें सहूलियत दी गई है। दो नई कैटेगरी 6 मिनट और 6.15 मिनट रखा गया है। यानी 5.30 मिनट से लेकर 6.15 मिनट के बीच रेस पूरी करने वाले अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चयनित किया जाएगा।