JAC 10th Result 2025 today at jacresults.com here check with 5 easy steps JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 5 आसान स्टेप्स से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 10th Result 2025 today at jacresults.com here check with 5 easy steps

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 5 आसान स्टेप्स से करें चेक

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 11:52 AM
share Share
Follow Us on
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 5 आसान स्टेप्स से करें चेक

Jharkhand Board 10th Result 2025, jacresults.com: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Jharkhand Board 10th Result 2025 Direct Link

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी विषयों में अलग-अगल न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

कैसा था पिछले साल झारखंड बोर्ड 10th रिजल्ट-

पिछले साल 2024 में जैक झारखंड बोर्ड (Jharkhand High school) 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 90.39% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। मैट्रिक में 54 फर्स्ट, 40.63 फीसदी सेकेंड डिविजन से और 5.17 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए थे। जैक 10वीं रिजल्ट में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है।

ये भी पढ़ें:आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025, डिजिलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 10वीं में कम अंक या फेल होने पर न घबराएं, जानिए आगे के विकल्प

Jharkhand Board 10th result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन