JAC 12th Arts Result 2025 Girls dominate in 12th Arts outperform boys See district wise figures JAC 12th Arts Result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 12th Arts Result 2025 Girls dominate in 12th Arts outperform boys See district wise figures

JAC 12th Arts Result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 में बेटियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में सफलता का परचम लहराया, जिलेवार आंकड़े गवाही दे रहे हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
JAC 12th Arts Result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 में बेटियों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। पूरे राज्य में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा और ज्यादातर जिलों में वे टॉप पोजीशन पर रहीं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2025 में कुल 227222 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 133997 छात्राएं और 93225 छात्र परीक्षा में बैठे। कुल मिलाकर 217273 परीक्षार्थी पास हुए, जिनमें 129129 लड़कियां और 88144 लड़के शामिल हैं।

राज्यभर में बेटियों की शानदार परफॉर्मेंस

राज्यस्तरीय पास प्रतिशत में लड़कियों का ग्राफ 96.36% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 94.54% रहा। यानी बेटियों ने 1.82% की बढ़त बनाई। सिर्फ पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि प्रथम श्रेणी में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। राज्य भर में प्रथम श्रेणी में 71624 लड़कियां और 36243 लड़के पास हुए।

कहां बेटियों ने मारी सबसे ज्यादा बाजी?

  • सिमडेगा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.61% रहा, जबकि लड़के 98.40% पर रहे।
  • खूंटी में भी बेटियां 99.63% के साथ आगे रहीं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 99.39% रहा।
  • लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद और चतरा जैसे जिलों में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा।

सबसे बड़ा अंतर कहां देखने को मिला?

  • रांची में 98.38% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का प्रतिशत 95.52% रहा।
  • गिरिडीह में लड़कियों ने 95.20% का स्कोर किया और लड़के 93.61% पर ही रह गए।
  • पालामू, गोड्डा और साहेबगंज जैसे जिलों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।

यहां देखें JAC 12th Arts Result 2025

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।