JAC 12th Result 2025 Arts: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कौन-सा जिला रहा अव्वल, देखें टॉप 10 की लिस्ट
JAC 12th Result 2025 Arts OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में सभी जिलों में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन खूंटी जिला ने किया है। यहां के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 99.53% दर्ज किया गया है।

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 5 जून 2025 को जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में सभी जिलों में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन खूंटी जिला ने किया है। यहां के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 99.53% दर्ज किया गया है। खूंटी जिले में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.63% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.39% रहा है।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलों की लिस्ट -
1. खूंटी- 99.53%
2. सिमडेगा- 99.13%
3. हजारीबाग- 98.55%
4. गुमला- 98.32%
5. लातेहार- 98.03%
6. धनबाद- 97.64%
7. पश्चिम सिंहभूम- 97.50%
8. लोहरदगा- 97.25%
9. रांची- 97.19%
10. बोकारो- 97.17%
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट-
रैंक 1- देव तिवारी -481 अंक
रैंक 2- प्रेरणा कुमारी - 470 अंक
रैंक 3- सूरज कुमार दास - 466 अंक
रैंक 3- कुमारी ऋतम्वारा - 466 अंक
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए 228959 आवेदन किया था। इनमें से 227222 ने परीक्षा दी। इनमें से 217273 पास हुए। इस वर्ष का पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 107867 की फर्स्ट डिविजन आई है। 104314 की सेकेंड डिविजन और 5091 की थर्ड डिविजन आई है।
JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले जैक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।