JAC 12th Arts Result 2025 today at jacresults.com here how to check result JAC 12th Arts Result 2025 check Online: जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 202 jacresults.com पर जारी, ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 12th Arts Result 2025 today at jacresults.com here how to check result

JAC 12th Arts Result 2025 check Online: जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 202 jacresults.com पर जारी, ऐसे करें चेक

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 5 जून 2025 को जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 02:23 PM
share Share
Follow Us on
JAC 12th Arts Result 2025 check Online: जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 202 jacresults.com पर जारी, ऐसे करें चेक

JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 5 जून 2025 को जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना आर्ट्स रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

जैक झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा 11 फरवरी से चार मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें करीब 2.28 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था। आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे। आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। आर्ट्स में 91.68 फीसदी लड़के और 94.22 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।

ये भी पढ़ें:12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए जरूर फॉलो करें ये 7 सफलता मंत्र
ये भी पढ़ें:बेस्ट जॉब पाने के लिए, 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टॉप 10 करियर ऑप्शन

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले जैक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।