JEE Advanced 2025 Result: कल jeeadv.ac.in पर जारी हो सकता है जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक?
JEE Advanced Result 2025: कल 2 जून 2025 सुबह 10 बजे आईआईटी कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JEE Advanced 2025 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर की ओर से कल 2 जून 2025 को जेईई I 2025 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 2 जून 2025 सुबह 10 बजे आईआईटी कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद जोसा (JoSAA), 2025 काउंसलिंग की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होने की संभावना है।
जानें- पासिंग मार्क्स के बारे में
आधिकारिक ब्रोशर में कहा गया है कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 31.5 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 17.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
जेईई एडवांस्ड 2025-
जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 18 मई 2025 को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।
JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।