JEE Main 2025 paper 2 BArch BPlanning result declared toppers list jeemain nta JEE Main Result 2025 : जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी, 5 के 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2025 paper 2 BArch BPlanning result declared toppers list jeemain nta

JEE Main Result 2025 : जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी, 5 के 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट

JEE Main Result 2025 : एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन-2 के पेपर 2 (बीआर्क, बी प्लानिंग) का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 May 2025 04:19 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main Result 2025 : जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी, 5 के 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपरों की लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को जेईई मेन 2025 सेशन-2 के पेपर 2 (बीआर्क, बी प्लानिंग) का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पांच स्टूडेंट्स ने पेपर-2 में पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं जिसमें चार लड़के और एक लड़की है। बीआर्क पेपर के लिए कुल 48,703 पंजीकृत थे, जिनमें से 34,876 परीक्षा में शामिल हुए। बीप्लानिंग के लिए कुल 20,786 पंजीकृत थे, जिसमें 13,583 उपस्थित हुए।

बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन 2025 पेपर-2 9 अप्रैल को एक शिफ्ट में आयोजित किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2025 पेपर 2 ने 22 मई को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की और 4 प्रश्न हटा दिए।

Direct Link

बीआर्क में दो लड़के और एक लड़की टॉपर

1. अल्पेश प्रजापति, कर्नाटक, 100 पर्सेंटाइल

2. पतने नील संदेश, महाराष्ट्र, 100 पर्सेंटाइल

पेपर 2B (बी.प्लानिंग) टॉपर्स

  1. गौतम कन्नापिरन , तमिलनाडु, 100 पर्सेंटाइल

2. तरुण रावत , उत्तराखंड, 100 पर्सेंटाइल

3. सुनिधि सिंह , मध्य प्रदेश , 100 पर्सेंटाइल

JEE Main Result 2025 : कैसे चेक करें रिजल्ट

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाएं।

होमपेज पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

जेईई मेन पेपर 2 स्कोर कार्ड 2025 प्रदर्शित किया जाएगा।

आगे की आवश्यकता के लिए जेईई मेन पेपर 2 का परिणाम डाउनलोड कर लें।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।