JNVST Admit Card : jawahar Navodaya Vidyalaya Class 9 11 nvst admit card out download links JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं सेलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JNVST Admit Card : jawahar Navodaya Vidyalaya Class 9 11 nvst admit card out download links

JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं सेलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

  • JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 9 Jan 2025 02:51 PM
share Share
Follow Us on
JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं सेलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। लेटरल एंट्री के जरिए नवोदय विद्यालयों की 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को होगा। परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा।

कक्षा 11 की सेलेक्शन टेस्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक ढाई घंटे का होगा और इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ 5 सेक्शन होंगे। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। कक्षा 9 की चयन परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा पत्र का कठिनाई स्तर कक्षा आठ का होगा। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए लेटेरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन फॉर्म 30 अक्टूबर, 2024 तक स्वीकार किए गए थे।

जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025: कैसे डाउनलोड करें

- NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 कक्षा 9, 11 के लिए लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।

- सबमिट करने पर एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा।

- एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें। प्रिंट आउट भी ले लें।

लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2025 का परिणाम मई/जून, 2025 में घोषित होने की संभावना है।