MP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Direct Link, rskmp.in Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक व QR कोड, डालें रोल नंबर mp board 5th 8th result 2025 live updates : rskmp mpbse mp class 5th and 8th results today declared mponline mpresults - career news
Hindi NewsकरियरMP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Direct Link, rskmp.in Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक व QR कोड, डालें रोल नंबर

MP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Direct Link, rskmp.in Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक व QR कोड, डालें रोल नंबर

MP Board 5th, 8th Result 2025 declared , rskmp.in , Live Updates : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rskmp.in पर जाकर या नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन कर चेक कर सकते हैं।

MP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Direct Link, rskmp.in Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक व QR कोड, डालें रोल नंबर

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 29 Mar 2025 08:19 AM
हमें फॉलो करें

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live Updates , rskmp.in : एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परिणाम rskmp.in या www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा नीचे दिए गए क्यूआर कोड से भी परिणाम देखा जा सकता है। विद्यार्थी नीचे दिए गए रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नम्बर व समग्र आईडी डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। 5वीं और 8वीं परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीत कराई गई थीं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई है।

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 Direct Link

29 Mar 2025, 08:19:21 AM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : विदिशा जिले का एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट कैसा रहा

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र ने घोषित किया। कक्षा 5वीं में कुल 23,279 पंजीकृत छात्रों में से 21,778 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 19,608 छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 90.4% रहा। 2,736 छात्रों ने A और A+ ग्रेड हासिल किया, जो कुल का 12.56% है। कक्षा 8वीं में 27,173 पंजीकृत छात्रों में से 24,827 ने परीक्षा दी। इनमें से 21,743 छात्र सफल हुए। कुल पास प्रतिशत 87.58% रहा। 5,675 छात्रों ने A और A+ ग्रेड प्राप्त किया, जो कुल का 22.86% है।

29 Mar 2025, 08:15:09 AM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। मध्यप्रदेश बोर्ड पैटर्न परीक्षा 5वीं और 8वीं में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके कठोर परिश्रम व लगन का परिणाम है।

28 Mar 2025, 03:25:29 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 live: क्यूआर कोड की मदद से भी देख सकते हैं रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2025 live: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से परिणाम चेक करने के लिए एक QR कोड भी दिया गया है जिसको स्कैन करके रिजल्ट तक पहुंचा जा सकता है।

28 Mar 2025, 03:23:30 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग संभाग रहा अव्वल

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग संभाग रहा अव्वल

शहडोल

चंबल

नर्मदापुरम

इंदौर

जबलपुर

भोपाल

ग्वालियर

रीवा

उज्जैन

सागर

28 Mar 2025, 03:22:26 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: 8वीं में इंदौर और पांचवीं में शहडोल संभाग रहे अव्वल

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग रहा अव्वल

इंदौर

नर्मदापुरम

शहडोल

चंबल

भोपाल

जबलपुर

उज्जैन

ग्वालियर

रीवा

सागर

28 Mar 2025, 03:02:25 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 LIVE: रोल नंबर से MP 5th क्लास रिजल्ट कैसे चेक करें

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 लाइव: अपने रोल नंबर से 5वीं क्लास रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

1- राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर विजिट करें।

2- रिजल्ट लिंक चुनें: होमपेज पर ‘एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

3- डिटेल्स एंटर करें: नए पेज पर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी जैसी अनिवार्य डिटेल्स एंटर करें।

4- एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट चेक करें: सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।

28 Mar 2025, 02:31:18 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live, rskmp.in : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की हुई घोषणा, 22 लाख का इंतजार खत्म

MP Board 5th 8th Result 2025 Live, rskmp.in : स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षा पांचवी 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है। कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्रायवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है।

28 Mar 2025, 02:21:12 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live : नीचे दिए गए QR कोड से भी देख सकते हैं एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम rskmp.in/result.aspx के अलावा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी देखा जा सकता है। ये रहा क्यूआर कोड

28 Mar 2025, 02:05:38 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ा

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट की बात करें तो सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर रहा है। जहां प्राइवेट स्कूलों में 5वीं के बच्चे 91.99 फीसदी पास हुए वहीं सरकारी स्कूलों में 93.24 फीसदी पास हुए।

28 Mar 2025, 02:03:53 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: प्राइवेट स्कूलों का एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट सरकारी से बेहतर

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: प्राइवेट स्कूलों का एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। जहां प्राइवेट स्कूलों में 8वीं के बच्चे 91.73 फीसदी पास हुए वहीं सरकारी स्कूलों में 89.13 फीसदी ही पास हो सके।

28 Mar 2025, 01:57:46 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी 8वीं रिजल्ट में टॉप 10 जिले

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले: नरसिंहपुर, अलीराजपुर, रीवा, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, डिंडोरी, बड़वानी और मंदला।

28 Mar 2025, 01:57:21 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी 5वीं रिजल्ट में टॉप 10 जिले

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 5वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले: शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और भोपाल।

28 Mar 2025, 01:56:48 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परिणाम में लड़कियां आगे

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: कक्षा 5वीं में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 94.12% और बालकों का 91.38% रहा। वहीं, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% और बालकों का 88.41% रहा।

28 Mar 2025, 01:56:09 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: पिछले साल से अच्छा आया एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का परिणाम

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97% से बेहतर है। इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले वर्ष के 87.71% की तुलना में अधिक है।

28 Mar 2025, 01:48:02 PM IST

MP Board 5th 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट कैसा रहा

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 672020 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 626613विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 93.24 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 442846 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 407377 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.99 फीसदी पास हुए। मदरसा के 3095 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 2378 पास हुए। कुल 76.83 फीसदी पास प्रतिशत रहा।

28 Mar 2025, 01:43:38 PM IST

MP Board 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसा रहा

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 746539 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 665416 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 89.13 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 419957 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 385235 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.73 फीसदी पास हुए। मदरसा के 2370 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 1605 पास हुए। कुल 67.72 फीसदी पास प्रतिशत रहा।

28 Mar 2025, 01:37:24 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं में 92.70 फीसदी और 8वीं में 90.02 प्रतिशत पास

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

28 Mar 2025, 01:35:21 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट के बाद रीटोटलिंग के लिए 3 अप्रैल से करें आवेदन

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र विषयवार रीटोटलिंग के लिए 3 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने स्कूल के माध्यम से 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 01:21:03 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live : QR कोड से भी देख सकते हैं रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम rskmp.in/result.aspx के अलावा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी देखा जा सकता है। ये रहा क्यूआर कोड

28 Mar 2025, 01:12:23 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 declared : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

MP Board 5th, 8th Result 2025 declared : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

हो गए हैं। परीक्षा परिणाम लिंक पर rskmp.in/result.aspx क्लिक करके देखा जा सकता है या QR कोड स्कैन करें।

28 Mar 2025, 01:05:21 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट जारी, rskmp.in पर करें चेक

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर व समग्र आईडी डालकर नतीजे देख सकते हैं।

28 Mar 2025, 01:04:36 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट का इंतजार, rskmp.in हुई धीमी

MP Board 5th 8th Result 2025 live: 1 बज गए हैं और एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट के लिंक के खुलने का इंतजार है। इस बीच rskmp.in वेबसाइट धीमी हो गई है। हेवी ट्राफिक के चलते इसमें समस्या आ रही है।

28 Mar 2025, 01:02:03 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: एमपी 5वीं 8वीं के 22 लाख स्टूडेंट्स में उत्साह

MP Board 5th 8th Result 2025 live: एमपी के 22 लाख 85 हजार स्टूडेंट्स को 5वीं 8वीं रिजल्ट का इंतजार है। कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

28 Mar 2025, 12:54:42 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट Link खुलने वाला है

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का लिंक https://www.rskmp.in/result.aspx पर खुलने वाला है। अपना रोल नंबर व समग्र आईडी निकाल लें ।

28 Mar 2025, 12:52:31 PM IST

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: बीते वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में भी नरसिंहपुर टॉप पर रहा था

MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: बीते वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाले जिलों पर एक नजर। इस बार कौन सा जिला करेगा टॉप

नरसिंहपुर-98.72 फीसदी

डिंडौरी- 98.58 फीसदी

मंडला: 98.31 फीसदी

अनुपपुर: 97.97 फीसदी

अलीराजपुर: 97.72 फीसदी

छिंदवाड़ा: 97.71 फीसदी

सीहोर: 97.56 फीसदी

झाबुआ: 97.45 फीसदी

शहडोल: 96.35 फीसदी

बुरहानपुर: 95.67 फीसदी

28 Mar 2025, 12:50:55 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: पिछले साल एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला रहा था अव्वल

MP Board 5th 8th Result 2025 live: पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट में बेस्ट परफॉर्म करने वाले टॉप 10 जिले। इस साल देखना होगा कौन शीर्ष पर रहेगा।

नरसिंहपुर: 98.35 फीसदी

अलीराजपुर: 96.62 फीसदी

झाबुआ: 96.42 फीसदी

सीहोर: 96.10 फीसदी

अनुपपुर: 95.95 फीसदी

बड़वानी: 95.11 फीसदी

डिंडोरी: 94.79 फीसदी

मंडला: 94.74 फीसदी

छिंदवाड़ा: 94.69 फीसदी

बुरहानपुर: 93.22 फीसदी

28 Mar 2025, 12:48:45 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: मदरसों के बच्चे भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परीक्षा में बैठे

MP Board 5th 8th Result 2025 live: एमपी के 800 से ज्यादा मदरसों के बच्चों ने भी 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया। 5वीं 8वीं के हजारों विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rskmp.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 12:47:57 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की मार्कशीट में दिखेगी ये डिटेल्स

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ई-मार्कशीट पर नीचे दी गई डिटेल्स दिखेंगी।

-छात्र / छात्रा का नाम

- रोल नंबर

- परीक्षा कोड

- केंद्र कोड

- परीक्षा बोर्ड

- पिता का नाम

- मां का नाम

- लिंग

- जन्म की तारीख

- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

- परिणाम की स्थिति

- परीक्षा समन्वयक हस्ताक्षर

28 Mar 2025, 12:44:24 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर व्यू रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

28 Mar 2025, 12:39:30 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं के विद्यार्थी रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे। दोपहर एक बजे राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परिणाम परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ये नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किए जाएंगे।

28 Mar 2025, 12:37:49 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम rskmp.in/result.aspx पर देखें

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया है परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को अपरान्‍ह 1 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। जिसके उपरांत विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्‍बर/समग्र आईडी प्रवि‍ष्‍ट कर देख सकते हैं।

28 Mar 2025, 12:34:31 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : 10 दिनों में खत्म हो गई थी एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के सिर्फ 23 दिन बार नतीजे जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल 23 अप्रैल को 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट आया था।

28 Mar 2025, 12:28:14 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : स्कूल प्रमुख rskmp.in पर जाकर निकाल सकेंगे पूरा स्कूल का रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2025 Live : rskmp.in पर जाकर शिक्षक, स्कूल प्रमुख भी अपनी ब्रांच का विद्यार्थीवार एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम निकाल सकेंगे। अपनी लॉग इन डिटेल्स के जरिए वे पूरा स्कूल का रिजल्ट निकाल सकेंगे।

28 Mar 2025, 12:22:43 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में करीब आधा घंटा बाकी

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ गई है। नतीजे जारी होने वाले हैं। परिणाम की घोषणा में अब सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। कुछ ही देर में rskmp.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर व समग्र आईडी डालकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 12:21:01 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: एमपी बोर्ड 5वीं और एमपी बोर्ड 8वीं की परीक्षा कितने स्टूडेंट्स ने दी

MP Board 5th 8th Result 2025 live: 5वीं और 8वीं दोनों कक्षा की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुआ था। जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं की चेकिंग हुई।

28 Mar 2025, 12:09:29 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक करने होंगे प्राप्त

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। छात्र को यह 33 फीसदी अंक सभी विषयों में अलग-अलग प्राप्त करना होगा। अगर छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो वे दोबारा से इस विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

28 Mar 2025, 12:00:02 PM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: धड़कनें बढ़ीं, एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में एक घंटा बाकी

MP Board 5th 8th Result 2025 Live: जैसे जैसे एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे बच्चों और पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। परिणाम की घोषणा में अब सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। एक घंटे बाद rskmp.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर व समग्र आईडी डालकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

28 Mar 2025, 11:50:03 AM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: बोर्ड पैटर्न पर हुई एमपी बोर्ड 8वीं 5वीं परीक्षा

MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने 2023 में 17 साल बाद बोर्ड परीक्षा दी थी। इतने समय से इन कक्षाओं में फेल न करने की नीति के चलते सभी विद्यार्थी पास होते आ रहे थे। यानी 2023 साल बोर्ड पैटर्न की परीक्षा को फिर से शुरू किया गया था। 2023 से जो स्टूडेंट्स दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, उसे फिर से उसी क्लास में दोबारा बैठना पड़ता है। एक या दो विषयों में फेल वालों को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होता है।

28 Mar 2025, 11:39:06 AM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: 2024 में 5वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूल रहे थे आगे

MP Board 5th 8th Result 2025 live: 2024 के एमपी 5वीं बोर्ड रिजल्ट में सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस तरह सरकारी स्कूल का रिजल्ट प्राइवेट से अच्छा रहा था।

28 Mar 2025, 11:29:38 AM IST

MP Board 5th 8th Result 2025 live: पिछले साल 8वीं का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों का अच्छा रहा था

MP Board 5th 8th Result 2025 live: बीते साल के एमपी बोर्ड 8वीं परिणाम की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , MP Board Result, UP Board Result Live, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |