mp board 5th result 2025 today rskmp mpbse mp class 5th result mponline mpresults MP Board 5th Result Out : एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, यहां देखें डायरेक्ट लिंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़mp board 5th result 2025 today rskmp mpbse mp class 5th result mponline mpresults

MP Board 5th Result Out : एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

  • MP Board 5th Result 2025 : एमपी बोर्ड ने आज 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया जाएगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 March 2025 01:05 PM
share Share
Follow Us on
MP Board 5th Result Out : एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

MP Board 5th Result 2025 : एमपी बोर्ड ने आज 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार रिजल्ट भी चेक कर सकेंगे। 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक किया गया था। परीक्षा में 11 लाख 17 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था। लेकिन इस बार करीब एक माह पहले नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

MP Board 5th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट-

- सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। ये सभी जानकारियां एडमिट कार्ड में होती है। स्टूडेंट्स रिजल्ट से पहले ही अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें।

2024 के रिजल्ट पर एक नजर- 2024 यानी पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कुल 12,33,688 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 11,22,320 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे। इनमें से 5,69,518 लड़के और 5,52,802 लड़कियां पास हुए थे। 5वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 90.97 फीसदी रहा था। पिछले साल 2024 में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से अच्छा रहा था। जहां सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ये भी पढ़ें:Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट आज, Direct Link, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर