NCET 2025 Correction Window closes today at exams.nta.ac.in NCET direct link NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो आज होगी बंद, तुरंत करें करेक्शन, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़NCET 2025 Correction Window closes today at exams.nta.ac.in NCET direct link

NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो आज होगी बंद, तुरंत करें करेक्शन

  • NCET 2025 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 3 अप्रैल 2025 को NCET 2025 के लिए करेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाना होगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 02:44 PM
share Share
Follow Us on
NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो आज होगी बंद, तुरंत करें करेक्शन

NCET 2025 Form Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 3 अप्रैल 2025 को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET), 2025 के लिए करेक्शन विंडो को बंद करने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने एनसीईटी 2025 का आवेदन फॉर्म भरा है और वे अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए NCET 2025 करेक्शन विंडो आज 3 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार को सिर्फ एक बार ही फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा। एक बार करेक्शन फॉर्म सबमिट होने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा, उम्मीदवार दूसरी बार फॉर्म में करेक्शन नहीं कर पाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 29 अप्रैल को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी 2025) का आयोजन करेगा।

NCET 2025 Correction Window: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET), 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कैसे सुधार करें-

1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए 'NCET 2025 Correction Window' लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

4. इसके बाद आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कीजिए।

5. इसके बाद आप करेक्शन फीस को जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप सबमिट कर दीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

NCET 2025 Correction Window Direct Link

किन जानकारियों में एडिट/सुधार की अनुमति नहीं है-

1. मोबाईल नंबर

2. ई-मेल एड्रेस

3. पता (स्थायी और वर्तमान)

4. फोटोग्राफ (इमेज अपलोड)

5. सिग्नेचर (इमेज अपलोड)

किसी एक जानकरी में एडिट/सुधार की अनुमति-

1. उम्मीदवार का नाम

2. पिता का नाम

3. माता का नाम

इन सभी जानकारियों में एडिट/सुधार की अनुमति-

1. कक्षा 10वीं/समकक्ष डिटेल्स

2. कक्षा 12वीं/समकक्ष डिटेल्स

3. जन्मतिथि

4. लिंग

5. कैटेगरी

6. सब-कैटेगरी/PwBD

एग्जाम सिटी सिलेक्शन (दोनों प्रिफरेंस) में एडिट/सुधार की अनुमति है। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।