Rajasthan 4th Grade Syllabus download pdf: RSMSSB RSSB Rajasthan Group D Syllabus Exam pattern class iv Bharti Syllabus Rajasthan 4th Grade Syllabus Download Pdf : देखें राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस व पैटर्न, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan 4th Grade Syllabus download pdf: RSMSSB RSSB Rajasthan Group D Syllabus Exam pattern class iv Bharti Syllabus

Rajasthan 4th Grade Syllabus Download Pdf : देखें राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस व पैटर्न

  • RSMSSB Rajasthan Group D Syllabus, Exam pattern : राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में अब राजस्थान जीके का वेटेज 20 फीसदी से बढ़ाकर 41 फीसदी कर दिया गया है। परीक्षा में अब 120 में से 25 की बजाय 50 सवाल राजस्थान जीके से जुड़े आएंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 April 2025 11:31 AM
share Share
Follow Us on
Rajasthan 4th Grade Syllabus Download Pdf : देखें राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस व पैटर्न

RSMSSB RSSB Rajasthan Group D Syllabus, Exam pattern : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस व एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में अब राजस्थान जीके का वेटेज 20 फीसदी से बढ़ाकर 41 फीसदी कर दिया गया है। परीक्षा में अब 120 में से 25 की बजाय 50 सवाल राजस्थान जीके से जुड़े आएंगे। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से राजस्थान के बेरोजगार युवा क्लास IV भर्ती में राजस्थान के सामान्य ज्ञान (जीके) का वेटेज बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर धरने-प्रदर्शनों के साथ ज्ञापन भी दिए गए। उन्होंने भर्तियों में राजस्थान के जीके का वेटेज 50 फीसदी से अधिक करने की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इनमें राज्य से बाहर के युवाओं को फायदा मिलेगा। प्रदेश का बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएगा। विधानसभा में भी राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने की मांग उठाई गई थी।

यहां देखें सिलेबस व एग्जाम पैटर्न

विषय और प्रश्न संख्या

1. सामान्य हिंदी 20 प्रश्न

2. सामान्य अंग्रेजी 15 प्रश्न

3. सामान्य ज्ञान – 70 अंक प्रश्न

– राजस्थान भूगोल – 20

– राजस्थान इतिहास – 20

– राजस्थान कला, संस्कृति

– भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) – 10

– सामान्य विज्ञान – 5

– बेसिक कंप्यूटर – 5

– समसामयिक घटनाएं (भारत 5 और राजस्थान 5) – 10 70 –

4. सामान्य गणित 15

प्रश्न पत्रों का पैटर्न:

1. वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

2. अधिकतम अंक: 200

3. प्रश्नों की संख्या: 120

4. पेपर की अवधि: दो घंटे।

5. सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।

6. निगेटिव मार्किंग। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

7. पेपर का स्तर राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्तर का होगा।

विषय प्रश्नों की संख्या

सामान्य हिंदी 20

सामान्य अंग्रेजी 15

सामान्य गणित 15

राजस्थान का भूगोल 20

राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति 20

भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) 10

सामान्य विज्ञान 5

समसामयिक घटनाएं 10

बेसिक कंप्यूटर 5

कुल 120

19 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जारी है। साढ़े छह लाख से ज्यादा फॉर्म आ चुके हैं। 19 अप्रैल 2025 तक इस बंपर क्लास-IV सीधी भर्ती ( RSSB Rajasthan CLASS IV RECRUITMENT-2024 ) के लिए आवदेन किया जा सकता है। इस भर्ती के परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) या फिर टेबलेट आधारित (टीबीटी) या फिर ऑफलाइन (ओएमआर शीट पर) होगी। अगर बोर्ड एक से अधिक चरणों में परीक्षा कराता है तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। नॉन टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़े हैं।

r

ये भी पढ़ें:राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन को लेकर RSMSSB पर भड़के अभ्यर्थी

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के 10वीं पास आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।

शैक्षणिक योग्यता - 10वीं पास।

कब होगी भर्ती परीक्षा

राजस्थान क्लास IV भर्ती परीक्षा (Rajasthan 4th Class Bharti) के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के कैलेंडर में 18 से 21 सितंबर 2025 की तिथियां प्लान की गई है।