RBSE 5th Class Result 2025 roll number wise to be rajasthan RBSE 5th result rajeduboard.rajasthan.gov.in rajshaladarpan RBSE 5th Class Result 2025 roll number: राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट यहां रोल नंबर से कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 5th Class Result 2025 roll number wise to be rajasthan RBSE 5th result rajeduboard.rajasthan.gov.in rajshaladarpan

RBSE 5th Class Result 2025 roll number: राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट यहां रोल नंबर से कर सकेंगे चेक

RBSE 5th Class Result 2025 rajshaladarpan.rajasthan.gov.in , rajpsp.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट आज शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in व rajpsp.nic.in पर जारी होगा। विद्यार्थी रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 May 2025 10:05 AM
share Share
Follow Us on
RBSE 5th Class Result 2025 roll number: राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट यहां रोल नंबर से कर सकेंगे चेक

rajshaladarpan.rajasthan.gov.in , rajpsp.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट (RBSE 5th Class Result 2025)कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है। आपको शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in के रिजल्ट पेज पर रिजल्ट मिल जाएगा। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र की कक्षा, रोल नंबर और जिले की जानकारी भरनी होगी। इस साल 14 लाख स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को 5वीं में नंबर नहीं मिलते हैं, स्टूडेंट्स को ग्रेज मिलते हैं, अगर आपको भी ग्रेड सिस्टम नहीं पता है, तो आसानी से यहां जान सकते हैं। अगर आपको ए ग्रेज मिला है, तो इसका मतलब है कि आपके 81 से 100 प्रतिशत अंक आए हैं। इसी तरह 61 से 80 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत अंक तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 फीसदी मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिलेगा। राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी।

RBSE 5th Result 2025 : आज यूं चेक करें 5वीं का परिणाम

- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

- Rajasthan 5th Result के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना कक्षा सेलेक्ट करें। अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

पिछले साल राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट (Rajasthan board 5th result ) 97.06 फीसदी रहा था। कक्षा 5वीं में छात्राओं को परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा था। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट रोल नंबर डालकर देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13.30 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे।