REET 2024 Answer Key: रीट 2024 परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है आज
- REET 2024 Objection Window: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 31 मार्च 2025 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET), 2024 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा।

REET 2024 Answer Key Challenge: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 31 मार्च 2025 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET), 2024 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अगर आप परीक्षा में शामिल हुए थे और आप आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो अभी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं। उम्मीदवारों को 25 मार्च से 31 मार्च रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया है।
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर सही नहीं है तो उन्हें आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाणिक पुस्तक के प्रमाण भी लगाने होंगे। पुस्तक स्टैंडर्ड व ऑथेटिंक होनी चाहिए। आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पर एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकता है।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
REET 2024 Answer Key Challenge: रीट 2024 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-
1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।
6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।
7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।
Answer Key Challenge for REET 2024 Objection Window Link
आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे।