REET Answer Key Download Pdf : RBSE Rajasthan Reet answer key released on reet2024 direct link REET Answer Key : राजस्थान रीट आंसर-की reet2024.co.in पर जारी, Direct Link, कई प्रश्नों में बोनस अंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़REET Answer Key Download Pdf : RBSE Rajasthan Reet answer key released on reet2024 direct link

REET Answer Key : राजस्थान रीट आंसर-की reet2024.co.in पर जारी, Direct Link, कई प्रश्नों में बोनस अंक

  • REET Answer Key : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी reet2024.co.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
REET Answer Key : राजस्थान रीट आंसर-की reet2024.co.in पर जारी, Direct Link, कई प्रश्नों में बोनस अंक

REET Answer Key : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी reet2024.co.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रीट लेवल-1 की प्रथम शिफ्ट और लेवल-2 की दूसरी और तीसरी शिफ्ट सभी प्रश्न पत्रों की आंसर-की जारी की गई है। रीट लेवल-1 और लेवल-2 के कुछ प्रश्नों में बोनस अंक दिए गए हैं। रीट की जारी की गई आंसर-की में अलग-अलग पेपर में 5 प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे। वहीं सात प्रश्नों में 2 ऑप्शन को सही माना गया है। रीट लेवल 2 आंसर-की 2025 से बोर्ड ने प्रत्येक पाली में एक-एक यानी कुल दो प्रश्न हटा दिए हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। इसी तरह रीट लेवल 1 आंसर की 2025 से तीन प्रश्न हटा दिए गए हैं और उनके लिए उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा 7 प्रश्नों के दो विकल्प सही बताए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों में से कोई भी विकल्प चुना होगा, उन्हें मार्क्स मिलेंगे।

परीक्षार्थी को यदि किसी प्रश्न के उत्तर में कोई आपत्ति हो तो 31 मार्च तक ऑनलाइन दर्ज करवाई जा सकती है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाणिक पुस्तक के प्रमाण भी लगाने होंगे। पुस्तक स्टैंडर्ड व ऑथेटिंक होनी चाहिए। आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पर एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकता है। इससे पहले बोर्ड ने रीट की क्वेशचन बुकलेट जारी की थी।

आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे।

REET 2025 आंसर की कैसे डाउनलोड करें

REET 2025 आंसर की और रिएक्शन डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. आधिकारिक वेबसाइट: reet2024.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध अपने पेपर लेवल-1 की आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

3. पीडीएफ फाइल खुलने पर आंसर-की देखें

रीट रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स उपस्थित कैंडिडेट्स प्रतिशत

रीट लेवल-1 शिफ्ट-1 आंसर-की डायरेक्ट लिंक

रीट लेवल-2 शिफ्ट-2 आंसर-की डायरेक्ट लिंक

रीट लेवल-2 शिफ्ट-3 आंसर-की डायरेक्ट लिंक

क्या रही उपस्थिति

- रीट में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 15.64 लाख थी। इसमें 13.62 लाख ने एग्जाम दिया।

- रीट लेवल-1 में 88.20 फीसदी उपस्थिति रही

- रीट लेवल-2 में पहले दिन 90.64 फीसदी और दूसरे दिन 88.55 फीसदी उपस्थिति रही।

जिलेवार उपस्थिति

- सबसे अधिक अभ्यर्थियों की संख्या सलूम्बर जिले में 96.09 फीसदी रही।

- सबसे कम डींग जिले में 68.14 फीसदी रही।

- अजमेर में 86.30 फीसदी, अलवर में 86.23 फीसदी, दौसा में 93.77 फीसदी , बीकानेर में 91.12 फीसदी उपस्थिति रही।