RRB JE Cut Off 2025 OUT: आरआरबी जेई रिजल्ट 2025 जारी, देखें कटऑफ मार्क्स
- RRB JE Cut off 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए कटऑफ लिस्ट को भी जारी किया है।

RRB JE CBT 1 Result 2025 Cutoff Marks: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा आज 5 मार्च 2025 को जूनियर इंजीनियर (जेई व अन्य पद) के सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने क्षेत्र की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए कटऑफ लिस्ट को भी जारी किया है। इसके साथ ही आरआरबी ने उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी किया है। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) डालकर लॉग इन करना होगा।
देखें कटऑफ लिस्ट -
आरआरबी चंडीगढ़ - RRB JE Chandigarh Cutoff Direct Link
आरआरबी मुंबई - RRB JE Mumbai Cutoff Direct Link
आरआरबी कोलकाता- RRB JE Kolkata Cutoff Direct Link
आरआरबी चेन्नई- RRB JE Chennai Cutoff Direct Link
आरआरबी पटना- RRB JE Patna Cutoff Direct Link
आरआरबी भोपाल- RRB JE Bhopal Cutoff Direct Link
आरआरबी गुवाहाटी- RRB JE GUWAHATI Cutoff Direct Link
आरआरबी अजमेर- RRB JE Ajmer Cutoff Direct Link
आरआरबी अहमदाबाद- RRB JE Ahmedabad Cutoff Direct Link
आरआरबी बैंगलोर- RRB JE Bengaluru Cutoff Direct Link
आरआरबी भुवनेश्वर- RRB JE BHUBANESWAR Cutoff Direct Link
आरआरबी बिलासपुर- RRB JE Bilaspur Cutoff Direct Link
आरआरबी गोरखपुर- RRB JE Gorakhpur Cutoff Direct Link
आरआरबी जम्मू-श्रीनगर - RRB JE Jammu-Srinagar Cutoff Direct Link
जो अभ्यर्थी आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा को पास करने में सफल होंगे, उन्हें सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने का पात्र माना जाएगा। सीबीटी 2 परीक्षा की संभावित तारीखें 19 मार्च और 20 मार्च 2025 है।
सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न-
सीबीटी 2 परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री, बेसिक कंप्यूटर और एप्लीकेशन, बेसिक पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण एवं टेक्निकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में कुल 7,951 जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।