SSC JHT 2025 Hindi translator know the complete syllabus download pdf link preparation strategy SSC JHT 2025: मंत्रालयों में हिंदी ट्रांसलेटर बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरा सिलेबस और तैयारी की रणनीति, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC JHT 2025 Hindi translator know the complete syllabus download pdf link preparation strategy

SSC JHT 2025: मंत्रालयों में हिंदी ट्रांसलेटर बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरा सिलेबस और तैयारी की रणनीति

SSC JHT 2025 Hindi translator Syllabus: भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर की नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एसएससी ने 2025 की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 12:30 PM
share Share
Follow Us on
SSC JHT 2025: मंत्रालयों में हिंदी ट्रांसलेटर बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरा सिलेबस और तैयारी की रणनीति

SSC JHT 2025 Hindi translator Syllabus: भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और ट्रांसलेशन ऑफिसर जैसे Group B Non-Gazetted पदों पर सीधी भर्ती के लिए SSC JHT परीक्षा 2025 का ऐलान हो चुका है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी है। परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव) और पेपर 2 (डेस्क्रिप्टिव)। इस परीक्षा के जरिये सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर उन उम्मीदवारों को मिल सकता है जिनकी पकड़ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर मजबूत है।

SSC JHT 2025: परीक्षा पैटर्न

Paper 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप):

  • विषय: जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश
  • कुल प्रश्न: 200 (100 हिंदी + 100 इंग्लिश)
  • कुल अंक: 200
  • समय: 2 घंटे
  • निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

Paper 2 (डेस्क्रिप्टिव टाइप):

  • विषय: हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिंदी अनुवाद, और दोनों भाषाओं में एक-एक निबंध
  • कुल अंक: 200
  • समय: 2 घंटे

पेपर 1 के लिए सिलेबस

सामान्य हिंदी:

  • संधि, समास, क्रिया, विशेषण, हिंदी पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, गद्यांश पर आधारित प्रश्न, शब्दों का सही प्रयोग, भाषा की समझ।

जनरल इंग्लिश:

  • वोकैबुलरी, ग्रामर, आर्टिकल्स, वर्ब्स, प्रीपोज़िशन, फिल इन द ब्लैंक्स, एरर रिकग्निशन, वाक्य रचना, इडियम्स और फ्रेसेज़, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स आदि।

पेपर 2 के लिए सिलेबस

  • एक अनुवाद: हिंदी से इंग्लिश
  • दूसरा अनुवाद: इंग्लिश से हिंदी
  • एक निबंध: हिंदी में
  • एक निबंध: इंग्लिश में

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पेपर उम्मीदवार की भाषाई पकड़, अनुवाद की सटीकता और लेखन शैली को परखने के लिए तैयार किया गया है।

यहां डाउनलोड करें SSC JHT 2025 परीक्षा का सिलेबस

तैयारी के टिप्स

  1. सिलेबस को बारीकी से समझें और ज़रूरी विषयों पर फोकस करें।
  2. NCERT या डिग्री लेवल की किताबों से मजबूत आधार बनाएं।
  3. पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट हल करें, ताकि स्पीड और एक्युरेसी सुधरे।
  4. नियमित रूप से रिवीजन करते रहें, ताकि लंबे समय तक याद रहे।भाषाई किताबें जैसे ल्यूसेंट सामान्य हिंदी, एस पी बक्क्षी की ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश और अनुवाद चंद्रिका जैसी किताबें जरूर पढ़ें।

SSC JHT परीक्षा 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सरकारी नौकरी में हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का कार्य करना चाहते हैं। सही रणनीति, किताबों का चयन और नियमित अभ्यास के साथ यह परीक्षा आसानी से क्रैक की जा सकती है।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।