CBSE result 2022: Ayush got 499 marks out of 500 in CBSE 12th bhumi is topper class 10th cbse in hindi CBSE result 2022: सीबीएसई 12वीं में आयुष ने पाएं 500 में से 499 अंक और 10वीं में भूमि बनीं आगरा के टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE result 2022: Ayush got 499 marks out of 500 in CBSE 12th bhumi is topper class 10th cbse in hindi

CBSE result 2022: सीबीएसई 12वीं में आयुष ने पाएं 500 में से 499 अंक और 10वीं में भूमि बनीं आगरा के टॉपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने अपने दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। ताजनगरी आगरा  से 12वीं की परीक्षा में सबसे अधिक अंक शिवालिक पब्लिक स्कूल के आयुष बघेल ने प्राप्त किए। आय

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, आगराFri, 22 July 2022 04:55 PM
share Share
Follow Us on
CBSE result 2022: सीबीएसई 12वीं में  आयुष ने पाएं 500 में से 499 अंक और 10वीं में भूमि बनीं आगरा के टॉपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने अपने दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। ताजनगरी आगरा  से 12वीं की परीक्षा में सबसे अधिक अंक शिवालिक पब्लिक स्कूल के आयुष बघेल ने प्राप्त किए। आयुष ने पांच विषयों में 499 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दसवीं की परीक्षा में भी शिवालिक स्कूल की छात्रा भूमि ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमि जैन ने भी 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। दोनों टॉपर का प्रतिशत 99.8 रहा। जनपद से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 26000 छात्र शामिल हुए थे। दसवीं की परीक्षा में 139 स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। वही 12वीं की परीक्षा में 104 विद्यालयों के छात्रों ने पंजीकरण कराया था।