JAC 12th result 2023: झारखंड बोर्ड कक्षा 12 साइंस के परिणाम यहां चेक करें
JAC 12th result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जैक इंटरमीडिएट सांइस के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए गए। इसी के साथ ही जैक (JAC) बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम भी आज जारी किए

JAC 12th result 2023: झारखंड अधिविध परिषद की ओर से जैक इंटरमीडिएट सांइस के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए। जैक बोर्ड इंटर साइंस में 81.45 विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37 सेकंड तो 0.02 प्रतिशत को थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के साथ ही छात्र अपने परिणाम यहां लाइव हिन्दुतस्तान पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक - जैक इंटर रिजल्ट 2023
झारखंड बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, जैक 12वीं साइंस की परीक्षा में करीब 74 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर के करीब 450 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। वहीं जैक मैट्रिक परीक्षा 2023 में करीब 4 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
JAC 12वीं के परिणाम इन वेबसाइटों चेक करें:
1- livehindustan.com
2- jac.jharkhand.gov.in
3- jac.nic.in
4- jacresults.com और
5- jharresults.nic.in