मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 4 अगस्त को, जाने कब आएगा एडमिट कार्ड
मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 744 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 4 अगस्त को होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जुलाई के बाद जारी किया जा सकता है। यह भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में 1669 पदों पर नियु

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के सभी कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 744 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए की जाएगी। यह परीक्षा 8 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए होगी।
दरअसल, 2022 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन प्रशासन के आदेश के बावजूद गैस्ट फैकल्टी को आवेदन करने नहीं दिया गया। जिसके बाद उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट का रास्ता अपनाया और में अपनी अर्जी दाखिल की। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में 15 महीने तक चला। कोर्ट ने अपने फैसले में आयोग को दोबारा गैस्ट फैकल्टी के लिए लिंक ओपन करने का आदेश दिया। जिसके बाद आयोग ने पहले चरण की परीक्षा 9 जून को करवाई। जिसमें 826 पदों के लिए 33 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इसी कड़ी में आयोग अब 4 अगस्त को भर्ती के दूसरे चरण का आयोजन कराएगा।
आपको बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 30 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। 25 जुलाई के बाद एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। यह परीक्षा राज्य के 8 से 10 जिलों में आयोजित करायी जाएगी। जिसके लिए अभी परीक्षा केंद्रों का चयन नहीं किया गया है।
किस विषय पर कितने पदों पर परीक्षा करायी जाएगी-
1. केमिस्ट्री- 160
2. इकोनॉमिक्स- 104
3. भूगोल- 23
4. विधि- 29
5. फिजिक्स- 115
6. राजनीतिक शास्त्र- 118
7. समाज शास्त्र- 80
8. जूलॉजी – 115
आपको बता दें कि पहले चरण की परीक्षा में कुल अंक 900 थे। पहले चरण की परीक्षा राज्य के 9 शहरों में हुई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी, जिसमें जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे गए थे। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी। इसमें उम्मीदवारों से विषय विशेष के प्रश्न पूछे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1669 पदों पर तीन चरणों में परीक्षा करायी जाएगी। इसके जरिए 34 विषयों पर भर्ती की जाएगी।