MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट पर अपडेट जल्द, esb.mp.gov.in पर मिलेगा
esb.mp.gov.in MPESB राज्य पुलिस में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के 7090 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी कर देगा। इसके लिए अपडेट जल्द जारी हो सकती है। आपको बता

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) राज्य पुलिस में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के 7090 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी कर देगा। इसके लिए अपडेट जल्द जारी हो सकती है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करीब दो महीने 12 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल, esb.mponline.gov.in पर रिजल्ट एक्टिव लिंक से नतीजे चेक कर सकेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है आचार संहिता लगे होने के चलते नतीजों में देरी हो रही है। परिणाम का ऐलान नई सरकार बनने के बाद हो सकता है। आपको बता दें कि यह भर्ती अभियान 7090 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
एमपी पुलिस परिणाम 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन करें और सबमिट करें
रिजल्ट डाउनलोड करें