Top BTech Colleges in Delhi 2025 for engineering as per nirf ranking Top BTech Colleges in Delhi: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, अपने लिए चुने बेस्ट बी.टेक इंस्टीट्यूट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Top BTech Colleges in Delhi 2025 for engineering as per nirf ranking

Top BTech Colleges in Delhi: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, अपने लिए चुने बेस्ट बी.टेक इंस्टीट्यूट

Best Engineering Colleges in Delhi 2025: अगर आप दिल्ली में रहकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमनें आपके लिए NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट तैयार की है, जहां से आप बी.टेक की पढ़ाई कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 07:58 AM
share Share
Follow Us on
Top BTech Colleges in Delhi: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, अपने लिए चुने बेस्ट बी.टेक इंस्टीट्यूट

Best Engineering Colleges in Delhi 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर ग्रुप भी कंफ्यूजन में हैं कि आपके लिए कौन-सा इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट बी.टेक कोर्स के लिए बेस्ट है और आप दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमनें आपके लिए NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट तैयार की है, जहां से आप बी.टेक की पढ़ाई कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया के समय अपने लिए सही और बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज को चुनना बहुत जरूरी है क्योंकि आपका पूरा भविष्य आपके इस फैसले पर निर्भर करता है। अच्छा कॉलेज चुनेंगे तो ही आपको आगे चलकर टॉप कम्पनियों में प्लेसमेंट (नौकरी) मिलेगी।

1. आईआईटी दिल्ली- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली को इस लिस्ट में टॉप पर आता है। NIRF रैंकिंग 2024 में इसे आईआईटी मद्रास के बाद देश का बेस्ट इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट माना गया है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में ऑल इंडिया रैंक 2 मिली है और इसका स्कोर 86.66 है। यहां स्टूडेंट्स को लाखों-करोड़ों का पैकेज मिलता है।

2. जामिया मिलिया इस्लामिया- इस लिस्ट में दूसरा स्थान जातीय मिलिया इस्लामिया (JMI) का आता है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 24वीं रैंक दी गई है। इसको 61.28 का स्कोर दिया गया है। 3. डीटीयू- इस लिस्ट में तीसरा स्थान दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) का है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में रैंक 27 मिली है। इसको 60.78 स्कोर मिला है। यहां प्लेसमेंट बहुत शानदार है।

ये भी पढ़ें:Top 5 NIT Colleges: भारत के टॉप 5 NIT कॉलेज
ये भी पढ़ें:Top 5 IIIT Colleges: इंडिया की टॉप 5 IIIT कॉलेज

4. एनआईटी, दिल्ली- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), दिल्ली को NIRF रैंकिंग 2024 में ऑल इंडिया रैंक 45 दी गई है। इसका ओवरऑल स्कोर 55.67 है।

5. एनएसयूटी, दिल्ली- नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) को NIRF रैंकिंग 2024 में 57वीं रैंक प्राप्त हुई है। इसका स्कोर 51.52 है। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है।

6. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को NIRF रैंकिंग 2024 में ऑल इंडिया 85 रैंक मिली है। इसको ओवरऑल स्कोर 46.32 मिला है।

7. आईपी यूनिवर्सिटी- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) को NIRF रैंकिंग 2024 में 89वां स्थान दिया गया है। इसका स्कोर 45.64 है।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।