up bed result 2025 result out on bujhansi.ac.in sarkari result topper list check UP BEd JEE result 2025 UP BEd JEE result 2025: bujhansi.ac.in पर जारी हुआ यूपी बीएड का रिजल्ट, सूरज पटेल बने टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़up bed result 2025 result out on bujhansi.ac.in sarkari result topper list check UP BEd JEE result 2025

UP BEd JEE result 2025: bujhansi.ac.in पर जारी हुआ यूपी बीएड का रिजल्ट, सूरज पटेल बने टॉपर

UP BEd Result 2025 bujhansi.ac.in : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। नतीजे www.bujhansi.ac.in पर चेक किए जा सकते हैं। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से टॉप कर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
UP BEd JEE result 2025: bujhansi.ac.in पर जारी हुआ यूपी बीएड का रिजल्ट, सूरज पटेल बने टॉपर

UP BEd Result 2025 bujhansi.ac.in : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। नतीजे www.bujhansi.ac.in पर चेक किए जा सकते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी स्थित डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में यूपी बीएड रिजल्ट जारी किया। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से टॉप कर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान भदोही की शीबा परवीन , तीसरा स्थान जौनपुर की शिवांगी यादव, चौथा स्थान मऊ के प्रद्युम्न सिंह यादव,पांचवा स्थान अररिया बिहार के रोशन रंजन, छठा स्थान शाहजहांपुर की अजीत शर्मा, सातवां स्थान मेरठ के विप्रष्ठ त्यागी, आठवां स्थान उन्नाव के विवेक शुक्ला, नया स्थान अलीगढ़ के मनीष मिश्रा और दसवां स्थान वाराणसी के विवेक कुमार पटेल ने हासिल किया है। प्रवेश परीक्षा में 344546 स्टूडेंड पंजीकृत थे और 305439 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 304980 सफल हुए, यह काउंसिलिंग के पात्र घोषित किए गए हैं।

आपको बता दें कि इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। इस साल यूपी बाएज में सूरज पटेल ने चॉप किया है। बीएड पाठ्यक्रम में कुल 2.40 लाख सीटें हैं और करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं, जिनके लिए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आपको बता दें कि प्रवेश परीक्षा 1 जून को हुई थी।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर कई विश्वविद्यालयों के बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। देखें लिस्ट बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय) जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज

यूपी बीएड रिजल्ट के बाद काउंसलिंग से कॉलेज व सीट मिलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से जारी होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों व चॉइस वरीयता के आधार पर कॉलेजों का अलॉटमेंट होगा।

कैसे चेक करें यूपी बीएड रिजल्ट - सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं -

होम पेज पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें। -

स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। -

रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें। -

लॉग इन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। -

डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

प्रिंट आउट भी ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।