UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 90.11% छात्र हुए पास
UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पासिंग पर्सेंटेज 90.11 प्रतिशत रहा है।

UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पासिंग पर्सेंटेज 90.11 प्रतिशत रहा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 93.87 प्रतिशत रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 86.66 फीसदी रहा है। यूपी हाईस्कूल परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या 1144138 है, वहीं उत्तीर्ण लड़कों की संख्या 1149984 है।
यश प्रताप सिंह, रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र ने 97.83% हासिल कर टॉप किया है। अंशी, शिवाजी एस एन आई सी कटारा एस खान, इटावा की छात्रा और अभिषेक कुमार यादव, सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, बाराबंकी के छात्र ने 97.67% प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरा स्थान रितु गर्ग, डीआर डी पी एस वी एम आई सी बिलारी, मुरादाबाद की छात्रा, अर्पित वर्मा, बाबुराम सावित्री देवी आई सी, सीतापुर के छात्र और सिमरन गुप्ता, एलटी श्रीमती आर के डी आई सी उमरिया, जालौन की छात्रा ने प्राप्त किया है। टॉप 5 में कुल 13 छात्रों ने जगह बनाई है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कुल 2545815 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें लड़कियों की संख्या 1218791 थी और वहीं लड़कों की संख्या 1327024 थी। यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक किया गया था। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा कुल 8140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।