UP Board 12th Topper 2025:कितने आए है यूपी बोर्ड इंटर टॉपर महक के मार्क्स, कितने कटे अंक, देखे मार्कशीट
UP Board 12th Result 2025: इस वर्ष की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। महक जायसवाल की मार्कशीट देखकर आप भी चौंक जाएंगे। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं।

UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।
महक जायसवाल की मार्कशीट देखकर आप भी चौंक जाएंगे। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि महक जायसवाल साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं। महक को सबसे ज्यादा अंक फिजिक्स और बायोलॉजी में मिले हैं। वे फिजिक्स और बायोलॉजी में 1 अंक से 100 लाने से चूंक गईं। उन्हें दोनों विषयों में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि महक जायसवाल को किस विषय में कितने मार्क्स मिले और कहां उनके नंबर कट गए।
किस विषय में कितने अंक मिले-
1. सामान्य हिन्दी- 95 अंक
2. इंग्लिश- 95 अंक
3. फिजिक्स- 99 अंक
4. केमिस्ट्री- 98 अंक
5. बायोलॉजी- 99 अंक
यहां देखें मार्कशीट-

महक जायसवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। महक जायसवाल के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी में किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी माता कुसुम गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन आयुषी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। महक ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन की देखरेख में 8 से 9 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं। उनकी बड़ी बहन ने उनकी हौसला बढ़ाया और आज वे यूपी बोर्ड में टॉप कर गई हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
रैंक 1 - महक जयसवाल प्रयागराज 97.20%
रैंक 2 - साक्षी अमरोहा 96.80%
रैंक 2 - आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
रैंक 2 - अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%
रैंक 2 - शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
रैंक 3 - मोहिनी इटावा 96.40%
उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अमेठी ने 92.65 प्रतिशत हासिल कर यूपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 में टॉप स्थान प्राप्त किया है।