UP Police Result : uppbpb.gov.in पर आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, कल आंसर-की चेक करने का अंतिम दिन
- UP Police Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की चेक करने का कल 9 नवंबर अंतिम दिन है। इसके बाद रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू होगा जो uppbpb.gov.in पर घोषित होगा।

UP Police Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की चेक करने का कल 9 नवंबर अंतिम दिन है। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर कल तक ही आंसर-की देख सकेंगे। कल के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद जताई है। भर्ती बोर्ड ने 70 प्रश्नों पर आपत्तियां सही पाई थी। इसके बाद 25 प्रश्नों को निरस्त किया गया। 29 प्रश्नों के दो विकल्प सही माने गए। इनमें जिस अभ्यर्थी ने दो सही विकल्पों में से किसी एक को भी चुना है तो उसको अंक मिलेगा। 16 प्रश्नों के उत्तरों में बदलाव किया गया है।
UP Police Constable Result : ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
स्टेप-1 - UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2- होमपेज पर उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 - रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर व अन्य मांगी गई डिटेल्स डालें।
स्टेप-4- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2023 का आयोजन 23,24,25 अगस्त और 30,31 अगस्त, 2024 को किया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतौल परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी। फिजिकल टेस्ट में पास अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।