UPSSSC PET 2025: यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने से पहले जानें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
UPSSSC PET 2025 Syllabus: यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने से पहले परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जरूर जान लें कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। आपको क्या पढ़ना है और क्या नहीं।

UPSSSC PET 2025 Syllabus Pdf Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप ने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। लेकिन आवेदन करने से पहले परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जरूर जान लें कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। आपको क्या पढ़ना है और क्या नहीं।
यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न-
यूपी पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का कुल अंक 100 होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीप्ल च्वाॅइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे जाएंगे।
यूपी पीईटी परीक्षा सिलेबस-
1. भारतीय इतिहास- 5 अंक
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- 5 अंक
3. भूगोल- 5 अंक
4. भारतीय अर्थव्यवस्था- 5 अंक
5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन- 5 अंक
6. सामान्य विज्ञान- 5 अंक
7. प्रारंभिक अंकगणित- 5 अंक
8. सामान्य हिन्दी- 5 अंक
9. सामान्य इंग्लिश- 5 अंक
10. लॉजिक एंड रीजनिंग- 5 अंक
11. करेंट अफेयर्स- 10 अंक
12. जनरल अवेयरनेस- 10 अंक
13. अपठित हिन्दी गद्यांश - 10 अंक
14. ग्राफ की व्याख्या- 10 अंक
15. तालिका की व्याख्या- 10 अंक
शैक्षणिक योग्यता-
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि तक कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, वे ही आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।
इन पदों पर भर्ती के लिए यूपी पीईटी जरूरी
यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए पहले पीईटी में बैठना होता है। इन पदों पर भर्ती के लिए पीईटी अनिवार्य है।