what is UP board compartment exam passing marks and revaluation know before UPMSP UP board result UP Board Result 2025: पास के लिए कितने नंबर, कंपार्टमेंट कब आती है और रिवैल्यूएशन क्या, रिजल्ट से पहले जान लें, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़what is UP board compartment exam passing marks and revaluation know before UPMSP UP board result

UP Board Result 2025: पास के लिए कितने नंबर, कंपार्टमेंट कब आती है और रिवैल्यूएशन क्या, रिजल्ट से पहले जान लें

UPMSP result:यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025( UP Board Result 2025) का इंतजार जल्द खत्म होगा। नतीजे किसी भी दिन जारी हो सकते हैं, रिजल्ट बनाने का काम भी तकरीबन खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि नतीजे आने पर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 02:45 PM
share Share
Follow Us on
UP Board Result 2025: पास के लिए कितने नंबर, कंपार्टमेंट कब आती है और रिवैल्यूएशन क्या, रिजल्ट से पहले जान लें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025( UP Board Result 2025) का इंतजार जल्द खत्म होगा। नतीजे किसी भी दिन जारी हो सकते हैं, रिजल्ट बनाने का काम भी तकरीबन खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि नतीजे आने पर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इस साल करीब 54 लाख स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम में शामिल हुए थे। रिजल्ट आने के बाद कुछ स्टूडेंट्स के अच्छे मार्क्स आएंगे, कुछ के खराब, तो कुछ फेल भी होंगे। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। अगर आपके इससे कम अंक आते हैं, तो आप उस विषय में फेल माने जाते हैं। इसमें भी बोर्ड ने कंपार्टमेंट का ऑप्शन रखा है।

क्या हैं कंपार्टमेंट परीक्षा

अगर आप एक या दो ‌‌‌विषयों में फेल हैं, तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा अगर आप 3 विषयों में फेल हैं, तो आप फेल माने जाएंगे और आपको वह क्लास दोबारा पढ़नी होगी। रिजल्ट आने के बाद कुछ ही दिन में इसके लिए फॉर्म स्कूल से भरे जाते हैं। स्टूडेंट्स अपना फॉर्म भर लें। जुलाई में यह परीक्षा आयोजित की जाती है और अगस्त में नतीजे आ जाते हैं। अगर आप पास हो जाते हैं तो आप अगली क्लास में जा सकते हैं। इसका सिलेबस मेन परीक्षा की तरह ही होता है। आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकेंगे।

अगर कम मार्क्स आएं हैं

अगर आप अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और आपको लगता है कि आपके इससे ज्यादा मार्क्स आ सकते थे, तो आप आंसर शीट का रिवैल्यूएशन करा सकते हैं। इसके लिए एक निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ता है और आवेदन रिजल्ट घोषित होने के बाद UPMSP की वेबसाइट पर करना होगा। इसका रिजल्ट 7 दिन में आ जाता है।