13 year Teen rapes 3 year old girl in chhattisgarh raipur छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना, 13 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़13 year Teen rapes 3 year old girl in chhattisgarh raipur

छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना, 13 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप

छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल के एक लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, रायपुरTue, 15 April 2025 02:33 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना, 13 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप

छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल के एक लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक किशोर लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पंडरी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई इस घटना के बाद 13 साल के आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर में बच्ची खेलने के लिए लड़के के घर गई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसके साथ रेप किया।

जब लड़की रोने लगी तो आरोपी ने उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि लड़की को रोता देख उसकी मां ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने घटना के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (2) (12 वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बता दें कि पड़ोसी दुर्ग जिले में 6 अप्रैल को कन्या भोजन के लिए गई 6 साल की बच्ची की बच्ची के साथ रेप कर उसे मार डाला गया था। घटना के खुलासे में पता चला कि उसके चाचा ने ही रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।