Chhattisgarh Bijapur anti naxal operation women Naxalite shot dead 303 rifle seized एंटी नक्सल ऑपरेशन:बीजापुर में ढेर हुई महिला नक्सली,मौके पर मिला ये हथियार, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Chhattisgarh Bijapur anti naxal operation women Naxalite shot dead 303 rifle seized

एंटी नक्सल ऑपरेशन:बीजापुर में ढेर हुई महिला नक्सली,मौके पर मिला ये हथियार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को जवानों ने ढेर कर दिया। महिला के पास से 303 रायफल बरामद किया गया है। यह आपरेशन विगत 12 दिनों से चल रहा है। अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, बीजापुरTue, 6 May 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
एंटी नक्सल ऑपरेशन:बीजापुर में ढेर हुई महिला नक्सली,मौके पर मिला ये हथियार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को जवानों ने ढेर कर दिया। महिला के पास से 303 रायफल बरामद किया गया है। यह आपरेशन विगत 12 दिनों से चल रहा है। अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं दो जवान भी घायल हो चुके हैं। भीषण गर्मी में भी जवानों ने करेगुट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों को घेर रखा है। यह हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी हो रही है। यहां कई बड़े नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है।

बता दें कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों का खात्मा करने के निर्णायक अभियान में लगे है। पिछले 12 दिनों से ऑपरेशन चल रहा है। इसे अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन कहा जा रहा है। अभियान में अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए है। दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती क्षेत्र जंगल में माओवादियों के उपस्थिति की आसूचना पर DRG/STF/CoBRA/CRPF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं।

मौके पर क्या मिला?

संयुक्त पार्टी की नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 1 वर्दीधारी महिला माओवादी का शव 303 रायफल समेत बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल से मिले निशान से और भी माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। बता दें कि एंटी नक्सली अभियान के दौरान आईईडी विस्फोटों में कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान घायल हुए। हालांकि सभी घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें रायपुर और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्चिंग अभियान लगातार जारी

बता दें वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बैकफुट पर है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के कारण 4 महीने में कुल 129 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य सुरक्षा बलों नक्सल अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट संदीप दीवान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।