naxal memorial demolished in bijapur chhattisgarh jawan before after pose छत्तसीगढ़ में लगातार ऐक्शन, अब जवानों ने नक्सलियों का स्मारक ढहाया; फिर दिया बिफोर-आफ्टर पोज, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़naxal memorial demolished in bijapur chhattisgarh jawan before after pose

छत्तसीगढ़ में लगातार ऐक्शन, अब जवानों ने नक्सलियों का स्मारक ढहाया; फिर दिया बिफोर-आफ्टर पोज

  • शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से जुड़े एक और स्मारक को ढहा दिया। इस घटना की जानकारी बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने दी है। इस घटना की फोटोज भी शेयर की हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
छत्तसीगढ़ में लगातार ऐक्शन, अब जवानों ने नक्सलियों का स्मारक ढहाया; फिर दिया बिफोर-आफ्टर पोज

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों से नक्सलियों पर लगातार ऐक्शन जारी है। सुरक्षाबल ना सिर्फ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं बल्कि उनसे जुड़ी हुई निशानियों और स्मारकों को भी ध्वस्त कर दे रहे हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से जुड़े एक और स्मारक को ढहा दिया। इस घटना की जानकारी बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

जवानों दिया पहले और बाद वाला पोज

मामला बीजापुर के पुजारीकांकेर इलाके का है। यहां के तमिल भट्टी इलाके में नक्सलियों द्वारा एक स्मारक बनवाया गया था। शुक्रवार को जवानों ने इसे ध्वस्त कर दिया और उसके सामने फोटो क्लिक करवाई। जवानों ने स्मारक को ध्वस्त करने से पहले और ध्वस्त करने के बाद दोनों फोटो क्लिक की। जवानों ने इसका फोटो भी शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि यहां नक्सलियों के एक स्मारक को ध्वस्त करने के बाद का विजुअल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।