IPL 2025 Indian Premier League record history Highest run getter highest score most catches kohli dhoni lead the chart आईपीएल के इतिहास के सबसे रोचक आंकड़े, 2008 से अब तक इन टीमों और खिलाड़ियों का रहा वर्चस्व, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Indian Premier League record history Highest run getter highest score most catches kohli dhoni lead the chart

आईपीएल के इतिहास के सबसे रोचक आंकड़े, 2008 से अब तक इन टीमों और खिलाड़ियों का रहा वर्चस्व

  • आईपीएल का 18वां सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई और चेन्नई टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें रही हैं, जबकि कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

Himanshu Singh भाषाFri, 21 March 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
आईपीएल के इतिहास के सबसे रोचक आंकड़े, 2008 से अब तक इन टीमों और खिलाड़ियों का रहा वर्चस्व

भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग टी20 का 18वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की कमान अंजिक्य रहाणे संभालेंगे, जबकि रजत पाटीदार आरसीबी के कप्तान होंगे। इस लीग के पिछले 17 सत्रों में विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर कमाल की गेंदबाजी के साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षण देखने को मिले हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ टीमों से जुड़े प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं।

सबसे सफल टीम:

मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते: 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते: 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन आईपीएल खिताब जीते: 2012, 2014 और 2024।

सबसे ज्यादा रन:

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 8004

शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स/डेक्कन चार्जर्स/ मुंबई इंडियंस/ पंजाब किंग्स/ सनराइजर्स हैदराबाद) 6769

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स / मुंबई इंडियंस) 6628

डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स / सनराइजर्स हैदराबाद) 6565

सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स / गुजरात लायन्स) 5528

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर:

क्रिस गेल 66 गेंदों पर 175 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स

बैंडन मैकुलम 73 गेंदों पर 158 (नाबाद) रन कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

क्विंटन डिकॉक 70 गेंदों पर 140 (नाबाद) रन लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

एबी डिविलियर्स 59 गेंदों पर 133 (नाबाद) रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

लोकेश राहुल 69 गेंदों पर 132 (नाबाद) रन किंग्स इलेवन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सबसे ज्यादा विकेट:

युजवेंद्र चहल (मुंबई इंडियंस/ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु/ राजस्थान रॉयल्स) 205

पीयूष चावला (चेन्नई सुपर किंग्स/ कोलकाता नाइट राइडर्स/ किंग्स इलेवन पंजाब/ मुंबई इंडियंस) 192

ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स/ गुजरात लायन्स/ मुंबई इंडियंस) 183

भुवनेश्वर कुमार (पुणे वारियर्स/ सनराइजर्स हैदराबाद) 181

सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) 180

सबसे ज्यादा मैच:

महेंद्र सिंह (चेन्नई सुपर किंग्स / राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) 2008 से 2024 तक 264 मैच

दिनेश कार्तिक (दिल्ली कैपिटल्स / गुजरात लायन्स / कोलकाता नाइट राइडर्स / किंग्स इलेवन पंजाब / मुंबई इंडियंस/ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 2008 से 2024 तक 257 मैच

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स /मुंबई इंडियंस) 2008 से 2024 तक 257 मैच

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 2008 से 2024 तक 252

रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स/ गुजरात लायन्स/ कोच्चि टस्कर्स केरल / राजस्थान रॉयल्स) 2008 से 2024 तक 240 मैच

सबसे ज्यादा कैच:

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 114

सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स / गुजरात लायन्स) 109

कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) 103

रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स/ गुजरात लायन्स / कोच्चि टस्कर्स केरल/ राजस्थान रॉयल्स) 103

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स / मुंबई इंडियंस) 101

सबसे ज्यादा रन से जीत:

मुंबई इंडियंस ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में गुजरात लायन्स को 144 रनों से हराया,

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में किंग्स इलेवन को 138 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2013 में पुणे वॉरियर्स को 130 रनों से हराया

ये भी पढ़ें:17 साल बाद पहले मैच में भिड़ने के लिए तैयार KKR-RCB, जानिए कौन किस पर है भारी

टीम का सर्वोच्च स्कोर:

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : तीन विकेट पर 287 रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस : तीन विकेट पर 277 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : सात विकेट पर 272 रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स : सात विकेट पर 266 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स : पांच विकेट पर 263 रन

टीम का सबसे कम स्कोर:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 49

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 58

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 59

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस 66

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन 67

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |