IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में RCB ने मुंबई इंडियंस को पछाड़ा, टॉप-3 में बनाई जगह; राजस्थान रॉयल्स लगभग बाहर!
IPL 2025 Updated Points Table- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप-3 में अपनी जगह बनाई।

IPL 2025 Updated Points Table- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से धूल चटाई। आरसीबी की यह 9 मैचों में 6ठी जीत है और टीम ने एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है। बेंगलुरु ने इसी के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाया है। टीम को यहां से 5 और मुकाबले खेलने हैं, अगर आरसीबी इनमें से 3 मैच भी जीतती है तो उनका नॉकआउट में पहुंचना तय हो जाएगा। वहीं सीजन की 7वीं हार के साथ राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है।
राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 2 में उन्हें जीत मिली है। अगर RR यहां से बचे अपने सभी 5 मैच जीतती भी है तो भी वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी।
बात आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों की करें तो गुजरात टाइटंस पहले पायदान पर है, वहीं उनके पीछे दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं। MI ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर पॉइंट्स टेबल में तगड़ी छलांग लगाई है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें बॉटम-3 में बनी हुई है।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट-
नंबर | टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.104 |
2. | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +0.657 |
3. | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 12 | +0.482 |
4. | मुंबई इंडियंस | 9 | 5 | 4 | 10 | +0.673 |
5. | पंजाब किंग्स | 8 | 5 | 3 | 10 | +0.177 |
6. | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 10 | -0.054 |
7. | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 6 | +0.212 |
8. | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -0.625 |
9. | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.361 |
10. | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.392 |
कैसा रहा RCB बनाम RR मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 194 रन ही बना सकी। आरआर के टॉप स्कोरर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 49 रन बनाए, वहीं बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड 4 विकेट चटकाने में सफल रहे