साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप, कितने अंतर से चूक गए विराट कोहली? पर्पल कैप पर इस खिलाड़ी का कब्जा
IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 का समापन हो गया। तमाम खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद का दम दिखाया। आखिर में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। वहीं, ऑरेंज कैप सजी गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के सिर।

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 का समापन हो गया। तमाम खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद का दम दिखाया। आखिर में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। वहीं, ऑरेंज कैप सजी गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के सिर। विराट कोहली 102 रनों के अंतर से चूक गए। वहीं, पर्पल कैप पर भी जीटी के ही गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कब्जा जमाया। पिछले कुछ मैचों में कभी सूर्यकुमार यादव, कभी श्रेयस अय्यर तो कभी विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में उभरते दिखाई दिए। लेकिन इनमें से कोई भी साई सुदर्शन के सिंहासन को हिला नहीं पाया। वहीं, गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और अर्शदीप सिंह के पास थोड़े से मौके थे। लेकिन यह दोनों भी प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे नहीं छोड़ पाए।
बल्लेबाजी में सुदर्शन ने मारी बाजी
बल्लेबाजी में साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गजब की बल्लेबाजी की। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्या के नाम 16 मैचों में 717 रन रहे। विराट कोहली ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। कोहली के नाम 15 मैचों में 657 रन रहे। चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का कब्जा रहा। गिल ने 15 मैचों में 650 रन बनाए। वहीं, पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श रहे। मिचेल मार्श ने 13 गेंदों में 627 रन अपने नाम किए।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर | मैच | रन | औसत |
साई सुदर्शन | 15 | 759 | 54.21 |
सूर्यकुमार यादव | 16 | 717 | 65.18 |
विराट कोहली | 15 | 657 | 54.75 |
शुभमन गिल | 15 | 650 | 50.00 |
मिचेल मार्श | 13 | 627 | 48.28 |
श्रेयस अय्यर | 17 | 604 | 50.33 |
यशस्वी जायसवाल | 14 | 559 | 43.00 |
प्रभसिमरन सिंह | 17 | 549 | 32.29 |
केएल राहुल | 13 | 539 | 53.90 |
जोस बटलर | 13 | 533 | 66.62 |
प्रसिद्ध कृष्णा के सिर सजी पर्पल कैप
प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप रेस में बाजी मारी। प्रसिद्ध ने 15 मैचों में 25 विकेट हासिल किए। वहीं, 14 मैचों में 24 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद दूसरे नंबर पर रहे। 12 मैचों में 22 विकेट के साथ जोश हेजलवुड तीसरे नंबर तो 16 मैचों में इतने ही विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट चौथे नंबर पर रहे। पांचवें नंबर पर रहे पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह। अर्शदीप ने 17 मैचों में 21 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 15 | 25 | 19.52 |
नूर अहमद | 14 | 24 | 17.00 |
जोश हेजलवुड | 12 | 22 | 17.54 |
ट्रेंट बोल्ट | 16 | 22 | 23.50 |
अर्शदीप सिंह | 17 | 21 | 24.66 |
साई किशोर | 15 | 19 | 20.68 |
जसप्रीत बुमराह | 12 | 18 | 17.55 |
वरुण चक्रवर्ती | 13 | 17 | 22.52 |
क्रुणाल पांड्या | 15 | 17 | 22.29 |
भुवनेश्वर कुमार | 14 | 17 | 28.41 |
वैभव अरोड़ा | 12 | 17 | 25.29 |
आरसीबी ने 18वें सीजन में जीती ट्रॉफी
गौरतलब है कि विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को आखिरकार भुलाते हुए पंजाब किंग्स को मंगलवार को छह रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया। जीत तय होते ही अपने आंसू पर काबू नहीं पा सके विराट मैदान पर घुटने के बल बैठकर रो पड़े। उनके साथ ही 18 साल से ‘ई साला कप नम दे’ का मंत्र जप रहे आरसीबी के प्रशंसकों की आंखें भी नम हो गईं। अब तक तीन बार फाइनल में मिली नाकामी की यादें भी खुशी के इन आंसुओं में धुंधली हो गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।