एक शॉट से रोहित ने अपने नाम किए दो रिकॉर्ड, आगे अब क्रिस गेल और विराट कोहली
Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के जीटी वर्सेस एमआई एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा ने एक ही शॉट ने आईपीएल में दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक तरफ उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे किए। वहीं, दूसरी तरफ रोहित के आईपीएल में 7000 रन भी पूरे हो चुके हैं ।

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के जीटी वर्सेस एमआई एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा ने एक ही शॉट ने आईपीएल में दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक तरफ उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे किए। वहीं, दूसरी तरफ रोहित के आईपीएल में 7000 रन भी पूरे हो चुके हैं। अब आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। वहीं, रनों के मामले में भी रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित से आगे यहां पर अब विराट कोहली हैं। रोहित 50 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उनका कैच राशिद खान ने पकड़ा। रोहित ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए।
अब बस क्रिस गेल आगे
रोहित ने आईपीएल का तीन सौवां छक्का राशिद खान की गेंद पर लगाया। मुंबई इंडियंस का नौवां ओवर फेंकने के लिए राशिद खान आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया। इसके साथ ही रोहित ने आईपीएल में 7000 रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने 141 पारियों में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 266 पारियां खेली हैं। विराट कोहली ने 258 पारियों में 291 छक्के मारे हैं। वहीं, धोनी ने 242 पारियों में 264 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स भी हैं। डिविलियर्स ने 170 पारियों में 251 छक्के मारे हैं।
रोहित के 7000 रन भी पूरे
अगर रनों की बात करें तो रोहित ने आईपीएल में 7000 रन 266 पारियों में पूरे किए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर वन पर हैं। कोहली ने 258 पारियों में 8618 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम 184 पारियों में 6769 रन हैं। इसके बाद मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना हैं। रैना ने आईपीएल में 200 पारियों में 5528 रन बनाए हैं।
किस्मत का खूब मिला साथ
रोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में किस्मत का भी खूब साथ मिला। सबसे पहले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गेराल्ड कोएट्जे ने रोहित का कैच छोड़ा। उस वक्त रोहित तीन रन के निजी स्कोर पर थे। इसके बाद रोहित का फिर छूटा जब यह बल्लेबाज 12 रन के स्कोर पर था। इस समय रोहित को जीवनदान दिया विकेटकीपर कुशाल मेंडिस ने। मेंडिस ने देर से रिएक्ट किया और कैच छूट गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।