अनुष्का शर्मा ने बताया घर पर कैसे रहते हैं मैदान पर गुस्सा दिखाने वाले विराट, बोलीं- मैं उन्हें देखती हूं तो…
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी कई लोगों को कपल गोल्स देती है। अब अनुष्का ने बताया है कि विराट की किन खूबियों की वजह से उन्हें इतना प्यार करती हैं। साथ ही बताया कि वह घर पर एकदम चिल रहते हैं।

अनुष्का शर्मा के फैन्स काफी समय से उन्हें फिल्मों में देखने का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि वह पीके 2 और सुल्तान 2 से कमबैक करने वाली हैं। इस बीच वह अपने पति विराट कोहली का उत्साह बढ़ाते हुए क्रिकेट के मैदान पर देखी जाती हैं। अब एक इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट से अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की साथ ही बताया कि वह घर पर कैसे रहते हैं।
अनुष्का ने की विराट की तारीफ
अनुष्का बोलीं, 'मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है। मैंने अपने हमराज से शादी की है। मैंने उस शख्स से शादी की जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं क्योंकि वह बहुत अच्छा इंसान है।' अनुष्का ने विराट से अपने डीप कनेक्शन के बारे में कहा, 'जब हम साथ होते हैं तो दुनिया की कोई परवाह नहीं रहती।'
घर पर शांत रहते हैं कोहली
विराट कोहली मैदान पर काफी अग्रेसिव दिखते हैं। इस पर अनुष्का बोलीं, 'मैं जितने लोगों से मिली हूं वह उनमें से शांत लोगों में हैं। मैदान पर न हों तो वह बहुत रिलैक्स रहते हैं। मेरे जानने वालों में वह सबसे शांत इंसान हैं। मैं उन्हें देखती हूं तो लगता है, वाह तुम कितने चिल हो।'
कम साथ रह पाते थे विराट-अनुष्का
अनुष्का अपनी शादी के शुरुआती दिनों पर भी बोलीं। उन्होंने कहा, 'हमारी शादी के शुरुआती छह महीनों में हमने 21 या 22 दिन ही साथ गुजारे थे। हम मुंबई में मुश्किल से ही साथ रह पाते थे। जब हमारे घर का स्टाफ हमें साथ देखता था तो वो भी खुश हो जाता था।'
काम का करते हैं सम्मान
अनुष्का आगे बताती हैं, 'मैं ऐसा कभी नहीं बोलने वाली नहीं हूं कि अपना काम दांव पर लगाकर मेरे साथ ज्यादा वक्त बिताओ। नहीं, प्लीज अपना काम करो। वह भी मेरे साथ ऐसे ही हैं करते हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।