Hrithik Roshan To be seen in Biggest Production house Hombale responsible for successful films like KGF Kantara केजीएफ, कांतारा जैसी बड़ी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ ऋतिक करेंगे काम; 'ग्रीक गॉड…', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHrithik Roshan To be seen in Biggest Production house Hombale responsible for successful films like KGF Kantara

केजीएफ, कांतारा जैसी बड़ी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ ऋतिक करेंगे काम; 'ग्रीक गॉड…'

ऋतिक रोशन के फैंस के लिए खुशखबरी है। ऋतिक रोशन अब केजीएफ, कांतारा जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ कोलैबोरेट करने वाले हैं। प्रोडक्शन हाउस ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
केजीएफ, कांतारा जैसी बड़ी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ ऋतिक करेंगे काम; 'ग्रीक गॉड…'

ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। वो अब केजीएफ, कांतारा जैसी बड़ी और सफल फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ कोलैबोरेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। होम्बले प्रोडक्शन हाउस ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में होम्बले प्रोडक्शन ने ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड बताया है। उन्होंने ऋतिक रोशन का होम्बले परिवार में स्वागत किया है।

होम्बले प्रोडक्शन के साथ ऋतिक करेंगे फिल्म

होम्बले प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा- वो इन्हें ग्रीक गॉड बुलाते हैं। उन्होंने दिलों पर राज किया है, कई लिमिट्स को तोड़ा और हम जानते हैं वो वास्तव में क्या हैं। हम ऋतिक रोशन का होम्बले परिवार में स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस करते हैं। साहस, भव्यता और गौरव की एक कहानी सामने आने वाली है, जहां इंटेंसिटी और कल्पना का मिलन होगा, और बिग बैंग की शुरुआत होगी।"

 

प्रोडक्शन हाउस का पोस्ट देखकर फैंस खुश

प्रोडक्शन हाउस के इस पोस्ट को देख ऋतिक रोशन के फैंस काफी उत्साहित हैं। एक ने लिखा- सोचो जरा केजीए 3 में ऋतिक वर्सेज रॉकी भाई। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्रभास-ऋतिक का कॉम्बो। एक तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ बड़ा पक रहा है। किसी एक यूजर ने लिखा- क्या होगा अगर प्रभास और ऋतिक का क्रॉसओवर होगा।

ऋतिक रोशन के काम की बात करें तो वो हाल ही में अपनी आनेवाली फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक कृष 4 में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी करेंगे। ऋतिक रोशन की कृष 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।