‘बहुत ज्यादा घमंड’, जावेद अख्तर के बारे में क्या बोलीं पहली पत्नी हनी ईरानी?
जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक वक्त था जब जावेद अख्तर बहुत घमंडी थे। अगर कोई उनसे कहता था कि उन्हें ये नहीं करना चाहिए, वो नहीं करना चाहिए तो वो कहते थे कि उन्हें ना बताया जाए कि क्या करना है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स पति जावेद अख्तर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर में बहुत बहुत ज्यादा घमंड था। हनी ने बताया कि अगर कोई उन्हें कुछ सुझाव देता था तो वो कहते थे कि उन्हें ना बताया जाए कि क्या करना है।
क्या जावेद अख्तर में घमंड था?
फिल्मफेयर से खास बातचीत में हनी ईरानी से पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में सलीम-जावेद की जोड़ी राज कर रही थी तो क्या उस दौरान जावेद अख्तर में घमंड था? हनी ईरानी से पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में सलीम-जावेद की जोड़ी राज कर रही थी तो क्या उस दौरान जावेद अख्तर में कुछ घमंड था? हनी ईरानी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, कुछ घमंड? उनमें बहुत ज्यादा घमंड था।"
पहली पत्नी ने क्या बताया?
उन दिनों को याद करते हुए हनी ईरानी ने कहा कि वो कहा करते थे, "आपको नहीं पता आप क्या बात कर रही हैं या तुम नहीं समझोगी। वह दूसरे लोगों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते थे। जब कोई उन्हें सलाह देने की कोशिश करता था, 'सर, आपको ऐसी बात नहीं करनी चाहिए... या आपको यह कर लेना चाहिए...' तो वो जवाब देते थे, 'हमें मत बताओ कि क्या करना है, हम जानते हैं।' तो उनमें यह गुण था, उनमें अहंकार था। और मैंने यह देखा है।"
हनी ईरानी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी जावेद अख्तर को इस बारे में बोला? इसपर हनी ने जवाब दिया, "बोलते तो थे हम...पर अगर वो सुने तो। वो बस कहते हैं कि हां, तुम सही कह रही हो।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।