Mahesh Manjrekar says Vicky can not say people came to see him in chhaava His previous films did not work महेश मांजरेकर बोले- विकी कौशल की वजह से नहीं चली छावा, ऐसा होता तो उनकी पिछली फिल्में भी हिट होतीं, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMahesh Manjrekar says Vicky can not say people came to see him in chhaava His previous films did not work

महेश मांजरेकर बोले- विकी कौशल की वजह से नहीं चली छावा, ऐसा होता तो उनकी पिछली फिल्में भी हिट होतीं

महेश मांजरेकर का कहना है कि छावा चलने में विकी कौशल का कोई रोल नहीं है। अगर लोग उन्हें देखने गए होते तो पिछली 5 फिल्में भी चली होती हैं। महेश ने बताया कि छावा चलने का क्रेडिट किसे दिया जाना चाहिए।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 11:04 AM
share Share
Follow Us on
महेश मांजरेकर बोले- विकी कौशल की वजह से नहीं चली छावा, ऐसा होता तो उनकी पिछली फिल्में भी हिट होतीं

फिल्ममेकर महेश मांजरेकर का कहना है कि छावा फिल्म चलने का क्रेडिट विकी कौशल को नहीं मिलना चाहिए। अगर लोग उन्हें देखने ही जा रहे होते तो उनकी पिछली फिल्में भी चली होतीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की वजह से छावा की इतनी कमाई हुई और फिल्म इंडस्ट्री को बचाने का क्रेडिट भी महाराष्ट्र को जाना चाहिए।

विकी को देखने नहीं पहुंचे थे लोग

महेश मांजरेकर मिर्ची मराठी से बातचीत में बोले, 'विकी कौशल बहुत अच्छे एक्टर हैं। उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ रुपये कमाए हैं। पर विकी कौशल कभी यह नहीं कह सकते कि लोग उन्हें देखने आए थे। ऐसा होता तो लोग उनकी पिछली फिल्में भी देखने आए होते। लोग आपका किरदार देखने आते हैं। उनकी पिछली पांच फिल्में नहीं चलीं।'

पुणे को जाता है छावा के हिट होने का श्रेय

महेश ने कहा कि छावा की सफलता का श्रेय महाराष्ट्र को मिलना चाहिए। बोले, 'मेरे महाराष्ट्र ने फिल्म इंडस्ट्री को बचाया है, यह बात याद रखिए। आज छावा चली है तो इसका 80 फीसदी श्रेय महाराष्ट्र को जाता है। सच कहें तो 90 फीसदी पुणे को और बाकी महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों को जाता है। महाराष्ट्र इंडस्ट्री को बचा सकता है।'

800 करोड़ पार कमाई

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाी कर चुकी है। सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 807.6 करोड़ रुपये है। मूवी में विकी छत्रपति सांभाजी महाराज के रोल में हैं। औरंगजेब की भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।