अनुष्का-विराट का ये वीडियो बार-बार देख रहे लोग, 12 घंटे में मिल चुके 27 लाख से ज्यादा लाइक्स
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आईपीएल फाइनल में कई इमोशनल मोमेंट्स शेयर किए। उनका एक वीडियो वायरल है जिसे उनके फैन्स बार-बार देख रहे हैं। लोग इसे आईपीएल का बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं।

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा की जोड़ी को देखकर हर फैन दिल हार जाता है। दोनों एक-दूसरे का तगड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं,यह बात कई बार साबित हो चुकी है। आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद कई वीडियोज सामने आए। इनमें से एक वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। क्लिप पर 12 घंटे के अंदर 27 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। लोग विराट-अनुष्का के प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बेचैन दिखे विराट
इस वीडियो में दिख रहा है कि जीत के बाद मैदान में सेलिब्रेशन चल रहा था। हर कोई विराट को बधाई देने आ रहा था लेकिन विराट की नजरें सिर्फ अनुष्का को खोज रही थीं। वह करीब 10 मिनट तक अनुष्का से मिलने के लिए बेचैन दिखे। जैसे ही अनुष्का दौड़कर आने लगी विराट के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और वह बच्चों की तरह अनुष्का के पास दौड़े और उन्हें गले लगा लिया। अनुष्का और विराट इस मोमेंट पर काफी इमोशनल थे। अनुष्का ने विराट का सिर सहलाया और विराट ने उनका माथा चूमा।
लोगों को दिखा पवित्र प्यार
इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स हैं। एक ने अनुष्का की तारीफ में लिखा है, विराट ट्रॉफी बहुत पहले जीत चुके थे।। एक और ने लिखा है, जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, यह आईपीएल में सबसे पवित्र चीज देखी मैंने। एक और ने लिखा है, कुछ भी हो विराट की आंखें हमेशा अनुष्का को खोजती रहती हैं। एक ने लिखा है, बेस्ट मोमेंट। लोग लिख रहे हैं कि इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।