विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल जीतकर आने के बाद अनुष्का शर्मा से क्या कहा? लोगों ने किया गेस
विराट कोहली मैच जीतने के बाद अनुष्का को खोज रहे ते। वह दिखीं तो दौड़कर आए और उनसे कुछ कहा। वह क्या बोले, ये उनका हर फैन जानना चाहता है, हालांकि पता नहीं चल पा रहा। लोगों ने फनी गेस किए हैं।

विराट कोहली के आईपीएल 2025 फाइनल मैच जीतने के बाद कई वीडियोज वायरल हुए। इनमें से एक वीडियो बहुत देखा जा रहा है जिसमें विराट की आंखें अनुष्का को खोज रही होती हैं। अनुष्का के दिखते ही वह दौड़कर पास आते हैं और उनके कुछ बोलते हैं। इसके बाद अनुष्का प्यार से विराट का सिर पकड़ लेती हैं। अब इंटरनेट गेस करने की कोशिश कर रहा है कि विराट ने अनुष्का से वहां पर क्या कहा होगा।
लोगों ने लगाए फनी गेस
विराट और अनुष्का की क्लिप Reddit पर पोस्ट की गई है। इसमें कैप्शन दिया गया है कि लिप रीडर्स प्लीज बताएं कि विराट ने अनुष्का से क्या कहा। इस पर लोगों के फनी कमेंट्स दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने ऐसा भी गेस किया है जो विराट के लिप सिंक से मैच क रहा है। एक रीडर का कमेंट है, विराट बोल रहे हैं, 'इस बार वाराणसी चलते हैं।' एक ने लिखा है, मुझे लगता है विराट ने कहा, 'रोड ट्रिप फ्रॉम लखनऊ टु कानपुर (लखनऊ से कानपर रोड ट्रिप पर चलते हैं)'।
पूरे वक्त मैं...
एक ने गेस किया है, शायद वह बोल रहे हैं, 'द होल टाइम आई वॉज लुकिंग ऐट द स्टैंड्स फॉर यू। (पूरे टाइम मैं स्टैंड में तुमको देख रहा था)'। इस पर किसी ने लिखा है कि पहला पार्ट सही लग रहा है। एक और ने लिखा है, बेबी, आई वॉज सर्चिंग फॉर यू थ्रूआउट द ग्राउंड (&&**गाली)। एक कमेंट है, 'अब तो राम के छोले-भटूरे खा सकता हूं।' एक ने लिखा है, 'बैठकर डिसाइड करते हैं प्रेमानंद महाराज से क्या मांगने जाना है।' एक कमेंट है, 'ओनली थिंकिंग अबाउट यू ऐंड अमचूर'।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।